गूगल मैप पर रास्ता पूछना खतरों से खाली नहीं, नहर में घुस गई कार...

Asking the way on Google Map is not free from dangers, the car entered the canal...

गूगल मैप पर रास्ता पूछना खतरों से खाली नहीं, नहर में घुस गई कार...

गूगल मैप ऐक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका उपयोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर गाड़ी से जाने के दौरान ज्यादातर वाहन चालक करते हैं। खासकर उन रूट्स पर जहां पहली बार यात्रा कर रहे हों और रास्ते का पता न हो।

मुंबई : गूगल मैप ऐक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका उपयोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर गाड़ी से जाने के दौरान ज्यादातर वाहन चालक करते हैं। खासकर उन रूट्स पर जहां पहली बार यात्रा कर रहे हों और रास्ते का पता न हो। गूगल आमतौर पर लोगों को आसान और जाम मुक्त रास्ता बताते हुए गंतव्य तक पहुंचा देता है, किंतु कई बार गूगल मैप पर रास्ता पूछना खतरों से खाली नहीं होता।

ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें गूगल मैप ने गलत रास्ता बताकर मुसीबत में डाल दिया हो। एक ऐसा ही मामला केरल के कडुथुरुथी से सामने आया है। यहां एक परिवार की कार को गूगल मैप ने रास्ता भटकाते हुए बड़े नहर में पहुंचा दिया। हालांकि आसपास के लोगों ने वक्त रहते पूरे परिवार को कार से बाहर निकाला और बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

Read More मुंबई : `संग्रहिका` के रूप में हुआ डबल-डेकर बस का पुनर्जन्म 

खबर के अनुसार कर्नाटक का एक परिवार मुन्नार से एसयूवी कार से अलाप्पुझा घूमने जा रहा था। सुबह ये लोग कार से रवाना हुए थे। मुन्नार से निकलते समय इन लोगों ने गूगल मैप पर नेविगेशन लगा लिया था। इसके बाद कार चला रहा व्यक्ति गूगल के बताए रास्ते को फॉलो करने लगा। कडुथुरुथी में कुरुप्पंथरा कदवु के निकट अचानक कार एक बड़े नहर में जा घुसी।

Read More मुंबई एयरपोर्ट पर फिडे महिला विश्व कप 2025 चैंपियन दिव्या देशमुख का जोरदार स्वागत

पीड़ित परिवार ने बताया कि हम उसी मार्ग पर चल रहे थे, जो गूगल बता रहा था। गूगल ने सीधे जाने के लिए कहा, मगर वहां बड़ी नहर थी, जबकि नहर से पहले एक टर्न था। उन्होंने वहां टर्न इसलिए नहीं लिया, क्योंकि गूगल ने सीधे जाने के कह रहा था। सीधे जाने के बाद कार गहरी नहर में जा घुसी। कार के नहर में जाते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

Read More दादर के कबूतरखाने में नगर निगम कर्मचारियों द्वारा बड़े-बड़े प्लास्टिक के चादरें बिछाए जाने के दौरान बेचैन भीड़ को नियंत्रित किया

आसपास के लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और एक-एक कर लोगों को नहर से बाहर निकाला। उन्होंने कार को भी खींचने का प्रयास किया, मगर वह सफल नहीं हुए। बाद में कार को बाहर निकालने के लिए एक लॉरी की मदद ली गई।

Read More मुंबई : एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक को रिटायरमेंट से ठीक दो दिन पहले असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस के पद पर प्रमोशन

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

“हिंदुओं के अपमान के खिलाफ दादर में शिवसेना का विरोध प्रदर्शन!” हिंदुओं की बदनामी नही सहेंगे : शिवसेना पूर्व नगर सेवक समाधान सरवणकर “हिंदुओं के अपमान के खिलाफ दादर में शिवसेना का विरोध प्रदर्शन!” हिंदुओं की बदनामी नही सहेंगे : शिवसेना पूर्व नगर सेवक समाधान सरवणकर
मुंबई: मंत्री पद से इस्तीफा देने के पांच महीने के बाद भी धनंजय मुंडे ने शासकीय बंगला खाली नहीं किया; 42 लाख रुपये का जुर्माना
जबलपुर : डुमना एअरपोर्ट पर इंडिगो विमान का टायर क्षतिग्रस्त; घटना में कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली : क्या बॉम्बे हाई कोर्ट छुट्टी पर है? सुप्रीम कोर्ट का सवाल
भिवंडी : ऑटो रिक्शा व मोटरसाइकिल आमने-सामने टकराई; एक युवक की मौत, छह गंभीर रूप से घायल
कल्याण : केडीएमसी के कर वसूली केंद्रों पर छुट्टी के दिन भी उमड़े लोग; तीन प्रभागों में 15.38 लाख रुपए की कर वसूली 31 अगस्त तक 5% की छूट भी उपलब्ध