महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पालघर में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने का आदेश…

महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पालघर में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने का आदेश…

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : नाव की यात्रा करने वालों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य

मुंबई : भारतीय मौसम विभाग ने आज मुंबई सहित राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मुंबई, ठाणे, पालघर के लिए आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच ४० से ५० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। एनडीआरएफ सहित सभी दस्तों को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है। मुंबई सहित पूरे राज्य में पिछले चार दिनों से भारी बारिश हो रही है।

Read More मुंबई : लापता 7 वर्षीय लड़के जोहान का शव गेटवे ऑफ इंडिया के पास मिला

मुंबई और उपनगरों में मूसलाधार बारिश से मुंबईवासियों को राहत नहीं मिली। पिछले २४ घंटे में कुलाबा में ११०.६ मिलीमीटर और सांताक्रुज में १२५ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मुंबई में तीन घरों का हिस्सा ढह गया। इसी तरह ३८ स्थानों पर पेड़ और पेड़ों की डालियां गिरने की घटनाएं घटीं। तीन स्थानों पर शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हुईं। पवई हीरानंदानी स्थित हायको सुपर मार्केट में गुरुवार सुबह आग लग गई।

Read More मुंबई : अभिनेता मुश्ताक खान अपहरण में  6 गिरफ्तारियां

दोपहर १.१५ बजे तक आग बुझा दी गई। मौसम विभाग के अनुसार आज कोकण और मध्य महाराष्ट्र में भी भारी बारिश होगी। मराठवाड़ा में कम बारिश होने की संभावना है। रत्नागिरी, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, पुणे, कोल्हापुर और सातारा जिले के लिए आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सावधानी बरतने के साथ ही नदी तथा समुद्र के किनारे न जाने की अपील की गई है।

Read More भिवंडी में क्रेन का तार टूटकर गिरने से 22 वर्षीय एक मजदूर की मौत

मुंबई प्रादेशिक मौसम विभाग के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. जयंत सरकार के अनुसार मध्य महाराष्ट्र और कोकण क्षेत्र में पिछले ३-४ दिनों में अनुकूल मानसून की स्थिति के कारण अच्छी बारिश हुई है। अगले ४-५ दिनों तक यही स्थिति रहेगी। पिछले २४ घंटे में, दक्षिण मुंबई में ८२ मिमी बारिश हुई, जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में १०९ मिमी और १०६ मिमी बारिश हुई। पालघर में औसतन ८९.२७ मिमी बारिश हुई।

राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है। राज्य के कई हिस्सों में नदियां खतरनाक स्तर के करीब बह रही हैं। निचले इलाकों के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति निर्माण हो गई है।


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News