शक के चलते गई पार्षद के पति की जान, भीड़ ने की पीट-पीटकर हत्या

शक के चलते गई पार्षद के पति की जान, भीड़ ने की पीट-पीटकर हत्या

महाराष्ट्र के बीड जिले में एनसीपी की एक पार्षद के पति की भीड़ ने सोमवार को कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। भीड़ को संदेह था कि अपहरण के एक मामले में वह शिकलीगर समुदाय की मदद कर रहे हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के परली-वैजनाथ नगर के फुले नगर क्षेत्र में पांडुरंग गायकवाड़ (50) पर भीड़ ने तलवारों, दरांती और लाठी से हमला कर दिया। अधिकारी ने कहा, ‘सोमवार तड़के हुए हमले में गायकवाड़ गंभीर रूप से घायल हो गए । उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’

Read More मुंबई : दही हांडी उत्सव में भाग लेने वाले 1.5 लाख गोविंदाओं के लिए बीमा कवरेज 

पुलिस ने बताया कि हमला कथित तौर पर 16 वर्षीय लड़के के चार महीने पहले हुए अपहरण की घटना से जुड़ा है। शिकलीगर समुदाय के सदस्यों ने कथित तौर पर लड़के का अपहरण किया था क्योंकि लड़के के उनके समुदाय की एक लड़की के साथ प्रेम संबंध थे।

Read More मुंबई : लाडली बहन योजना में ४,८०० करोड़ रुपए का घोटाला - सांसद सुप्रिया सुले

इस संबंध में उस समय पूर्णा पुलिस थाने में अपहरण का एक मामला दर्ज किया गया था। कुछ दिनों बाद लड़के का शव बरामद हुआ था। इस घटना से स्थानीय लोग और उसके परिवार वाले काफी क्रोधित थे।

Read More भिवंडी : काशेली खाड़ी में  53 वर्षीय व्यक्ति के कूदने के बाद तलाशी अभियान शुरू

संभाजीनगर थाने के निरीक्षक बालासाहेब पवार ने कहा, ‘भीड़ को संदेह था कि गायकवाड़ अपहरण मामले में शिकलीगर समुदाय की मदद कर रहे हैं। भीड़ में नाबालिग की मां भी शामिल थी।’ उन्होंने बताया कि दो महिलाओं सहित 11 लोगों ने गायकवाड़ पर हमला कर उसकी हत्या की। इनमें से पांच को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Read More मुंबई : कांग्रेस ने महाराष्ट्र में पीएसी का गठन किया, कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शिकलीगर समुदाय के लोग पूरे राज्य में मौजूद हैं। पारम्परिक रूप से ये लोग लोहे के हथियार बनाते हैं।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News