अजय देवगन की रनवे 34 पहले दिन ही फुस्‍स

अजय देवगन की रनवे 34 पहले दिन ही फुस्‍स

मुंबई:अजय देवगन अमिताभ बच्‍चन और रकुलप्रीत सिंह जैसे तीन दिग्‍गजों से सजी ‘रनवे 34’ बॉक्‍स ऑफिस पर पहले दिन बुरी तरह पिट गई है। उम्‍मीद थी कि विमान के क्रैश लैंडिंग पर बनी यह थ्र‍िलर-ड्रामा दर्शकों को रिझाएगी, लेकिन ओपनिंग डे की कमाई देखकर यही लग रहा है कि फिल्‍म लैंडिंग तो छोड़‍िए उड़ान भी नहीं भर पाई है। ‘रनवे 34’ ने पहले दिन महज 3 करोड़ रुपये का बिजनस किया है।

इसके साथ-साथ ‘हीरोपंती 2’ भी रिलीज हुई है। टाइगर श्रॉफ की इस फिल्‍म ने जहां 6.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, वहीं यश स्‍टारर ब्‍लॉकबस्‍टर ने 16वें दिन भी हिंदी वर्जन से 4 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। यानी ‘रनवे 34’ को लेकर दर्शकों का रेस्‍पॉन्‍स बेहद सुस्‍त नजर आ रहा है।

Read More बदलापुर BMW हादसा: मौत से चंद सेकंड पहले 251 kmph की रफ्तार से दौड़ रही थी कार

साल 2010 में अजय देवगन की ‘अतिथ‍ि तुम कब जाओगे’ रिलीज हुई थी। इस फिल्‍म के बाद ‘रनवे 34’ अजय देवगन की सबसे कम ओपनिंग पाने वाली फिल्‍म है। ‘रनवे 34’ के साथ दो समस्‍याएं हैं। पहली कि यह कोरोना महामारी के बाद रिलीज हुई है, जहां दर्शक अब ओटीटी पर जमकर कॉन्‍टेंट देख रहे हैं। दूसरी समस्‍या है कि यह अमेरिकी फिल्‍म ‘फ्लाइट’ का रीमेक है, जिसे बहुत से दर्शक पहले ही ओटीटी पर देख चुके हैं।

Read More ​'हमें बंदूक मत दिखाओ, गद्दारी की है तो चुप बैठो...'; संजय दीना पाटिल की 'श्मशान' वाली धमकी पर संजय राउत का करारा पलटवार

हालांकि, बेकार ओपनिंग के बावजूद ‘रनवे 34’ से उम्‍मीदें अभी खत्‍म नहीं हुई हैं। ऐसा इसलिए कि आगे वीकेंड और उसके बाद ईद की छुट्टी पर कमाई बढ़ सकती है। हालांकि, जिस तरह पहले दिन फिल्‍म को रेस्‍पॉन्‍स मिला है, यह भी साफ दिख रहा है कि किसी भी सूरत में यह फिल्‍म ‘हीरोपंती 2’ या ‘केजीएफ चैप्‍टर 2’ से आगे नहीं निकल पाएगी।

Read More सांगली-सतारा MLC चुनाव में भाजपा की बंपर जीत: धैर्यशील कदम ने शरद पवार गुट के उम्मीदवार को दी करारी शिकस्त

पिछले दिनों रिलीज शाहिद कपूर की ‘जर्सी’ का यही हाल हुआ था। शनिवार और रविवार को कमाई बढ़ी थी। ऐसे में यदि शनिवार को ‘रनवे 34’ की कमाई में 50 फीसदी की भी बढ़ोतरी होती है तो रविवार को फिल्‍म बढ़‍िया बिजनस कर लेगी।

Read More मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार

Tags:

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान