Yellow alert
Maharashtra 

महाराष्ट्र : इन 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी... विदर्भ को मिली राहत

महाराष्ट्र : इन 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी...  विदर्भ को मिली राहत नागपुर समेत विदर्भ के जिलों में बारिश थमी हुई है। विदर्भ में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन बादल छाए रहेंगे। विदर्भ में नागपुर में हल्की बारिश हो सकती है और अधिकतम तापमान 33°C तक पहुंच सकता है। विदर्भ के अन्य जिलों के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। मुंबई शहर और उपनगरों में मध्यम बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार यहां का अधिकतम तापमान 29°C तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहेगा।
Read More...
Maharashtra 

मुंबई सहित ठाणे और पालघर में 22 से 24 मई तक येलो अलर्ट...

मुंबई सहित ठाणे और पालघर में 22 से 24 मई तक येलो अलर्ट...  मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों में अरब सागर में मौसम खराब रहने की आशंका है। 21 मई से महाराष्ट्र और गोवा के पास समुद्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह 24 मई तक उत्तर की ओर बढ़ सकता है और मजबूत हो सकता है। CMO के अनुसार, इससे राज्य के तट को सीधा खतरा नहीं है। लेकिन 22 से 24 मई के बीच समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। खासकर रायगढ़, रत्नागिरी, मुंबई और पालघर के पास समुद्र ज्यादा खराब रहेगा।
Read More...
Mumbai 

मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी के साथ-साथ कोंकण बेल्ट में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी

मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी के साथ-साथ कोंकण बेल्ट में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी आमतौर पर मुंबई में होली तक बारिश जारी रहती थी उसके बाद धीरे-धीरे गर्मी का एहसास बढ़ता था. अमूमन जनवरी-फरवरी में मुंबई की मौसम सुहावना बना रहता था, मगर अभी हालात ऐसे हो गए हैं कि फरवरी के आखिर हफ्ते में पूरा शहर तप रहा है. इतनी गर्मी की मई-जून के बारे में सोचते ही लोगों की रूह कांप जा रही है. दरअसल, सोमवार से ही मुंबई का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है. पंखे, कूलर या एसी के बिना लोगों की जीना असंभव कर दिया है. मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी के साथ-साथ कोंकण बेल्ट में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है.
Read More...
Mumbai 

मुंबई में भी मॉनसून की जोरदार शुरुआत... राज्य के 16 जिलों में येलो अलर्ट

मुंबई में भी मॉनसून की जोरदार शुरुआत... राज्य के 16 जिलों में येलो अलर्ट मुंबई और उपनगरों में बारिश शुरू हो गई है. दादर इलाके में सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है. इस बारिश के कारण वातावरण में ओस बन गई है. मौसम विभाग की ओर से मुंबई, ठाणे, पालघर रायगढ़ में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है. मुंबई उपनगर के कांदिवली, बोरीवली, मलाड, दहिसर, गोरेगांव इलाकों में बारिश हो रही है.
Read More...

Advertisement