module's
National 

गाजियाबाद  : आतंकी मॉड्यूल का सामने आया मुंबई कनेक्शन, आईएसआई एजेंट महिला ने बनाया स्लीपर सेल नेटवर्क

गाजियाबाद  : आतंकी मॉड्यूल का सामने आया मुंबई कनेक्शन, आईएसआई एजेंट महिला ने बनाया स्लीपर सेल नेटवर्क छह जासूसों के पकड़े जाने के बाद उनका कनेक्शन खंगाल रही सुरक्षा एजेंसियों को अब आतंकी माड्यूल का मुंबई कनेक्शन मिला है। सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस के लिए मुखबिरी करने वाली एक महिला ने आइएसआइ एजेंट के संपर्क में आकर देश इंटरनेट मीडिया के माध्यम से स्लीपर सेल का पूरा नेटवर्क खड़ा किया। महिला के संपर्क में सबसे पहले मुख्य आरोपित सुहेल आया था। इसके बाद महिला ने पूरा नेटवर्क खड़ा किया। वहीं इस मामले में 14 अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रिमांड पर लिए गए छह आरोपितों से रा सहित अन्य खुफिया एजेंसी ने पूछताछ की है। आरोपितों से कई अहम जानकारी हासिल हुई हैं।
Read More...

Advertisement