Nigam's
Mumbai 

मुंबई : सोनू निगम के पिता बने 'मैंगो विला' के मालिक, मुंबई के मड आइलैंड में की ₹10 करोड़ की बड़ी डील

मुंबई : सोनू निगम के पिता बने 'मैंगो विला' के मालिक, मुंबई के मड आइलैंड में की ₹10 करोड़ की बड़ी डील मुंबई का मड आइलैंड, जो अब तक अपनी शांत प्राकृतिक खूबसूरती और फिल्म शूटिंग लोकेशन के तौर पर मशहूर था, अब सेलेब्रिटीज की पसंदीदा रिहायशी जगह बनता जा रहा है. इसी कड़ी में मशहूर सिंगर सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम ने मड आइलैंड में अपने लिए 10 करोड़ रुपये की आलीशान प्रॉपर्टी खरीदी है. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के दस्तावेजों के मुताबिक, यह डील 18 फरवरी, 2026 को रजिस्टर्ड हुई. दस्तावेजों के अनुसार, करीब 1,197 वर्ग मीटर के इस प्लॉट के साथ ग्राउंड-प्लस-वन मंजिला रिहायशी और कमर्शियल स्ट्रक्चर भी शामिल है. इस बिल्डिंग का नाम ‘मैंगो विला’ है, जो सुचक को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड में स्थित है.
Read More...

Advertisement