Protester
Mumbai 

मुंबई :सचिवालय की बिल्डिंग से प्रदर्शनकारी ने लगाई छलांग, सुरक्षा जाल से बच गई जान 

मुंबई :सचिवालय की बिल्डिंग से प्रदर्शनकारी ने लगाई छलांग, सुरक्षा जाल से बच गई जान  महाराष्ट्र सचिवालय में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक व्यक्ति ने दक्षिण मुंबई में स्थित महाराष्ट्र सरकार के सचिवालय की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन वह सुरक्षा जाल पर गिरकर बच गया। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि व्यक्ति किसी मुद्दे को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था।शुरुआती जानकारी के अनुसार, व्यक्ति मंगलवार शाम लगभग चार बजे मंत्रालय भवन की पहली मंजिल के सुरक्षा जाल पर गिरा। एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र सचिवालय में मंगलवार को एक नाटकीय घटनाक्रम के तहत एक पुरुष प्रदर्शनकारी हाई सिक्योरिटी वाली बिल्डिंग के सुरक्षा जाल पर कूद गया।
Read More...

Advertisement