biggest
Mumbai 

मुंबई: मलेरिया का खतरा; घनी आबादी वाला मुंबई और दुर्गम जंगलों वाला गढ़चिरौली जिला राज्य के सबसे बड़े हॉटस्पॉट

मुंबई: मलेरिया का खतरा; घनी आबादी वाला मुंबई और दुर्गम जंगलों वाला गढ़चिरौली जिला राज्य के सबसे बड़े हॉटस्पॉट महाराष्ट्र में मलेरिया का खतरा अब डबल अटैक के रूप में सामने आ रहा है। घनी आबादी वाला मुंबई और दुर्गम जंगलों वाला गढ़चिरौली जिला राज्य के सबसे बड़े हॉटस्पॉट बनकर उभरे हैं, जहां हर साल मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे स्वास्थ्य तंत्र पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष २०२५ में राज्य भर में २२ हजार से ज्यादा मलेरिया के मामले दर्ज हुए और २७ लोगों की मौत हुई। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने स्थिति पर काबू पाने के लिए छह जिलों में विशेष निगरानी और नियंत्रण अभियान तेज कर दिया है, ताकि बीमारी के पैâलाव को रोका जा सके।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : जी.एस.बी सेवा मंडल ने गणेशोत्सव के लिए 474.46 करोड़ रुपये का बीमा करवाया; अब तक का सबसे बड़ा बीमा

मुंबई : जी.एस.बी सेवा मंडल ने गणेशोत्सव के लिए 474.46 करोड़ रुपये का बीमा करवाया; अब तक का सबसे बड़ा बीमा मुंबई में मनाए जाने वाले गणपति उत्सव में कई जगहों पर गणेश मूर्तियाँ स्थापित की जाती हैं. इनमें से कुछ बहुत मशहूर हैं, जिनके नाम दुनिया भर में जाने जाते हैं. इनमें लालबाग चा राजा, जीएसबी गणपति, खेतवाड़ी गणराज और गिरगांव चा राजा शामिल हैं. जीएसबी गणपति को भारत का सबसे अमीर गणपति माना जाता है. इसके पीछे बहुत खास कारण है. हर साल इस गणपति को सोने और चाँदी से सजाया जाता है, जिसकी क़ीमत करोड़ों में होती है. इस साल बप्पा को 69 किलो सोना और 336 किलो चाँदी से सजाया गया था. 
Read More...
National 

गगरेट : लेटलतीफी का सबसे बड़ा उदाहरण बनी नंगल डैम-तलवाड़ा ब्राडगेज रेललाइन

गगरेट : लेटलतीफी का सबसे बड़ा उदाहरण बनी नंगल डैम-तलवाड़ा ब्राडगेज रेललाइन देश में रेल परियोजनाओं की लेटलतीफी का सबसे बड़ा उदाहरण बनी नंगल डैम-तलवाड़ा ब्राडगेज रेललाइन ने पीएमओ को भी सोचने पर विवश कर दिया है। करीब 14 प्रधानमंत्रियों का कार्याकाल देख चुके इस देश में वर्ष 1974 में नंगल डैम-तलवाड़ा ब्रॉडगेज लाइन का सपना संजोया गया तो रणनीतिक दृष्टि से अति महत्त्वपूर्ण इस रेल परियोजना को वर्ष 1981-82 में जब स्वीकृति मिली तो 83.71 किलोमीटर लंबे इस रेलवे ट्रैक के लिए 33.49 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत हुआ, जिसमें अलग से तलवाड़ा-मुकेरियां रेल सेक्शन के 29.16 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का निर्माण भी शामिल था।
Read More...
National 

नई दिल्ली: आज भारत लाया जाएगा देश का सबसे बड़ा दुश्मन! 

 नई दिल्ली: आज भारत लाया जाएगा देश का सबसे बड़ा दुश्मन!  मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड और देश का सबसे बड़ा दुश्मन आतंकी तहव्वुर राणा आज यानी बुधवार को भारत लाया जा सकता है। दिल्ली और मुंबई की जेलों को तैयार किया जा रहा है। यहां की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है। बताया जा रहा है कि राणा को भारत में लाने के तुरंत बाद ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दिया जाएगा। कुछ हफ्ते एनआईए उससे हिरासत में पूछताछ करेगी। पाकिस्तानी मूल का तहव्वुर राणा लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य था। उसने 26/11 मुंबई हमले में अमेरिका आंतकी डेविड हेडली की मदद की थी।
Read More...

Advertisement