ठाणे में पुलिस पर हमला करने के मामले में तीन लोगों को चार साल की कैद

ठाणे में पुलिस पर हमला करने के मामले में तीन लोगों को चार साल की कैद

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिला स्थित कल्याण की अदालत ने रात में गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले में तीन लोगों को शनिवार को चार साल कैद की सजा सुनाई। यह मामला वर्ष 2020 का है।

अतिरिक्त लोक अभियोजक सचिन कुलकर्णी ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसएस गोरवाडे ने 35 वर्षीय प्रशांत पाटिल, 38 वर्षीय जलिन्दर कुंभर और 41 वर्षीय अमोल अलसुले को दोषी ठहराते हुए प्रत्येक पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

Read More मुंबई लोकल के यात्री ध्यान दें, इन रूटों पर रहेगा 10 घंटे का मेगा ब्लॉक, यात्रा करने से पहले रूट जरूर देख लें

कुलकर्णी ने बताया कि यह घटना कटाई-बदलापुर मार्ग पर एक होटल के पास तब हुई थी जब पुलिस की टीम ने संदिग्ध अवस्था में घूमते इन तीनों लोगों को पूछताछ के लिए रोका था।

Read More मुंबई : मेयर रितु तावड़े ने कंक्रीटीकरण और गाद सफाई कार्यों का किया निरीक्षण

Tags: