पालघर में नौकरी का झांसा देकर नाबालिग लड़की की लूट ली आबरू

पालघर में नौकरी का झांसा देकर नाबालिग लड़की की लूट ली आबरू

पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले में 17 वर्षीय लड़की को नौकरी का झांसा देकर तीन लोगों द्वारा उससे कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जिला ग्रामीण पुलिस नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार को दोपहर बाद की है। हालांकि, उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी उन्होंने बताया कि इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया और उसकी शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा-376(दुष्कर्म) और बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।

Read More मुंबई में पानी कटौती के बीच BMC का बड़ा प्लान, हर ज़ोन में Micro-Planning Teams तैनात

पालघर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी (39 साल) गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी की पत्नी को अपराध के लिए उकसाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि दो अन्य आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More कॉमेडियन समय रैना के दोस्त बलराज घई पर फुटपाथ कब्जाने का आरोप, विरोध करने वालों को धमकाने की शिकायत

Tags: