दहिसर में 100 रुपये के लेन-देन में दोस्त की हत्या की

दहिसर में 100 रुपये के लेन-देन में दोस्त की हत्या की

मुंबई: दहिसर पुलिस की सीमा में आने वाले गणपत पाटील नगर में सौ रुपये के लिए दोस्त की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए दोस्त के शव को जलाने की कोशिश की।

साथ ही पूरे प्रकरण को खुदकुशी बताकर पुलिस को गुमराह भी किया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 40 वर्षीय राजू पाटील के रूप में हुई है। वह गणपत पाटील नगर का रहने वाला था और पेशे से ड्राइवर था।

Read More मुंबई : हाजी अली में मिला दुर्लभ समुद्री स्लग, भारत में पहली बार दिखा

शुक्रवार शाम को राजू का परमेश्वर कोकाटे (28) से 100 रुपये के लेन-देन को लेकर झगड़ा हो गया। पुलिस के मुताबिक यह मामूली विवाद में जमकर बहस हो गई। आरोप है कि झगड़े वाली रात परमेश्वर ने रस्सी से राजू का गला घोंटकर हत्या कर दी और उसकी लाश अपने गैराज में जलाने की कोशिश की।

Read More मुंबई: एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, बीएमसी जूनियर इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पेशे से मकैनिक परमेश्वर ने इसके बाद राजू के घरवालों को उसके खुदकुशी करने की बात कही। हालांकि, राजू के परिजन ने राजू के लापता होने की सूचना दहिसर पुलिस में दी थी। इसलिए दहिसर पुलिस ने भी राजू के खुदकुशी के मामले को गंभीरता से लिया।

Read More मुंबई में रिश्वतखोरी पर ACB की बड़ी कार्रवाई: सफाई कर्मचारी नियुक्ति मामले में BMC के 2 कर्मचारी गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने परमेश्वर को शक के आधार पर हिरासत में लेकर जब उससे कड़ी पूछताछ की, तो वह टूट गया और उसने सौ रुपये के लिए राजू की गला दबाकर हत्या और उसकी लाश को गैरेज में जलाकर आत्महत्या बताने का जुर्म कबूल किया। जोनल डीसीपी सोमनाथ घारघे ने बताया कि इस मामले में दहिसर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 201 और 302 के तहत मामला दर्ज किया है।

Read More भिवंडी में बन रहा ‘वॉटरप्रूफ’ रेलवे सबवे, मानसून जलभराव से निपटने के लिए MRVC की अनोखी पहल

Tags: