हिंदुस्तानी भाऊ को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

हिंदुस्तानी भाऊ  को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से मशहूर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर विकास पाठक को बांद्रा में शनिवार को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान मजिस्ट्रेट कोर्ट ने विकास को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गौरतलब है कि हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक को 1 फरवरी को दसवीं और बारहवीं के छात्रों को ऑफलाइन बोर्ड परीक्षाओं के खिलाफ उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

वहीं मामले में विकास पाठक के वकील महेश मुले ने जमानत के लिए मजिस्ट्रेट कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई सोमवार को तय की है। तब तक पाठक को जेल में ही रहना होगा।

Read More मुंबई :बृहन्मुंबई नगर निगम  ने सुरंग के काम के लिए पूरे मुंबई में 30 घंटे पानी की सप्लाई बंद करने की घोषणा की

दरअसल, विकास पाठक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो के जरिए उन्होंने छात्रों को प्रदर्शन के लिए उकसाया था। जिसके बाद कई छात्रों ने मुंबई के धारावी में प्रदर्शन भी किया था। प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग थी कि कोरोना के संकट के बीच दसवीं और बारहवीं की ऑफलाइन परीक्षाएं ना कराई जाए।

Read More मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, विदेशी हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार; 45 जिंदा कारतूस बरामद

विकास और अन्य कई लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353 , 332, 427, 109 और 114 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अलावा हिंदुस्तानी भाऊ पर 143, 145, 146 और 149 गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होने और दंगा करने और 188, 269, 270 कोरोनावायरस निर्देशों का उल्लंघन करने के मामले में भी एफआईआर दर्ज की गई है।

Read More बकरीद 2026 से पहले मुंबई हाई अलर्ट पर: शहरभर में 10,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रहे विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ अपने वायरल वीडियोज की चलते अक्सर चर्चा में रहते हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं थी।

Read More ठाणे-भिवंडी-कल्याण-उल्हासनगर को जोड़ेगा मुंबई का सबसे बड़ा Metro Corridor, सफर होगा तेज और आसान

बहुत कम लोग ही यह जानते हैं कि यूट्यूबर पर बनने से पहले हिंदुस्तानी भाऊ एक पत्रकार थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हिंदुस्तानी भाऊ मुंबई के लोकल अखबार में क्राइम रिपोर्टर थे। क्राइम पत्रकारिता के लिए उन्हें साल 2011 में बेस्ट चीफ क्राइम रिपोर्टर का खिताब मिल चुका है।

Tags: