अभिनेत्री पायल रोहतगी ने इस बार महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू पर दिया आपत्तिजनक बयान, पुणे पुलिस ने मामला दर्ज किया

अभिनेत्री पायल रोहतगी ने इस बार महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू पर दिया आपत्तिजनक बयान, पुणे पुलिस ने मामला दर्ज किया

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : सांसद संजय राउत ने अजीत पवार मामले में सरकार पर दबाव का आरोप लगाया

पुणे। पुणे पुलिस ने अभिनेत्री पायल रोहतगी के खिलाफ धारा 153 (ए), 500,आईपीसी की धारा 505 (2) और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। अभिनेत्री पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है।

Read More मुंबई : ईरान में संघर्ष से महाराष्ट्र के किसानों को भारी नुकसान हो रहा है : नाना पटोले

आरोप है कि पायल ने इन सभी के खिलाफ अपमानजनक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसी के साथ इस वीडियों में ऐसी बातें भी कही गई हैं, जिससे दो समुदायों के बीच नफरत पैदा हो सकती है। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं हुआ है जब पायल पर इस तरह के आरोप लगे हो।

Read More मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खोपोली टनल के पास हादसा, ट्रक ड्राइवर की मौत

पहले भी रही विवादों में
इससे पहले भी कई बार पायल अपने सोशल मीडिया वीडियो को लेकर ऐसी परेशानियां उठा चुकी हैं। इससे पूर्व भी पायल रोहातगी का नाम विवादों में भी रहा है। साल 2019 में पायल रोहातगी ने पहले पीएम पंडित जवाहर लाल पर अभद्र कमेंट किया था। इसके बाद उन्हें राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वह सोशल मीडिया पर कई विवादास्पद पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रही हैं। यहीं नहीं उन्होंने सती प्रथा का समर्थन करके भी अपने लिए मुसीबते बढ़ाई थी और आलोचना का शिकार हुई थी।

Read More मुंबई : हर्षवर्धन सपकाल ने खराट मामले पर सरकार की आलोचना की