अभिनेत्री पायल रोहतगी ने इस बार महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू पर दिया आपत्तिजनक बयान, पुणे पुलिस ने मामला दर्ज किया

अभिनेत्री पायल रोहतगी ने इस बार महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू पर दिया आपत्तिजनक बयान, पुणे पुलिस ने मामला दर्ज किया

Rokthok Lekhani

Read More महाराष्ट्र : अहिल्यानगर में छठी की छात्रा पर एसिड अटैक... चेहरा-आंखें बुरी तरह झुलसी

पुणे। पुणे पुलिस ने अभिनेत्री पायल रोहतगी के खिलाफ धारा 153 (ए), 500,आईपीसी की धारा 505 (2) और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। अभिनेत्री पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है।

Read More मुंबई - पुणे एक्सप्रेसवे पर फिर लगा लंबा जाम, किलोमीटर लंबी कतारें

आरोप है कि पायल ने इन सभी के खिलाफ अपमानजनक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसी के साथ इस वीडियों में ऐसी बातें भी कही गई हैं, जिससे दो समुदायों के बीच नफरत पैदा हो सकती है। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं हुआ है जब पायल पर इस तरह के आरोप लगे हो।

Read More मुंबई : पिछले १२ वर्षों में देश में लूट का माहौल - हर्षवर्धन सपकाल

पहले भी रही विवादों में
इससे पहले भी कई बार पायल अपने सोशल मीडिया वीडियो को लेकर ऐसी परेशानियां उठा चुकी हैं। इससे पूर्व भी पायल रोहातगी का नाम विवादों में भी रहा है। साल 2019 में पायल रोहातगी ने पहले पीएम पंडित जवाहर लाल पर अभद्र कमेंट किया था। इसके बाद उन्हें राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वह सोशल मीडिया पर कई विवादास्पद पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रही हैं। यहीं नहीं उन्होंने सती प्रथा का समर्थन करके भी अपने लिए मुसीबते बढ़ाई थी और आलोचना का शिकार हुई थी।

Read More मुंबई : महिला आरक्षण बिल पर उद्धव ठाकरे का जवाब, कहा "तुरंत..."