बेस्ट बसों में महिलाओं, विकलांगों और वरिष्ठ नागरिकों की रिजर्व सीट पर बैठने वाले पुरुषों पर होगी कार्रवाई

बेस्ट बसों में महिलाओं, विकलांगों और वरिष्ठ नागरिकों की रिजर्व सीट पर बैठने वाले पुरुषों पर होगी कार्रवाई

Rokthok Lekhani

मुंबई : बेस्ट बसों में महिलाओं, विकलांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कुछ सीटें आरक्षित की गई हैं, लेकिन जो पहले चढ़ जाता हैं, वह यह नहीं देखता कि यह सीटें पहले से ही रिजर्व है, बेस्ट को बार बार शिकायत मिल रही है कि महिला यात्रियों को बैठने के लिए आरक्षित सीटें नहीं मिल रही हैं, क्योंकि पुरुष यात्री महिला यात्रियों के लिए आरक्षित सीटों पर बैठे रहते हैं। अब बेस्ट ने कहा है कि यदि पुरुष इन रिजर्व सीटों पर बैठते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Read More मुंबई : एमबीए छात्रों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा; एक सप्लायर गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच तेज

बेस्ट प्रशासन ने कंडक्टरों को आदेश दिया है कि बेस्ट बसों में महिला यात्रियों के लिए आरक्षित सीटों में पुरुष यात्री नहीं बैठेगें इसका ध्यान रखें, यदि पुरुष यात्री आरक्षित सीट पर बैठे पाए जाते हैं, तो उनसे सीट खाली करने का अनुरोध किया जाना चाहिए। महाराष्ट्र मोटर व्हीकल रूल्स 1989 (नियम 102) में एक प्रावधान है कि यदि कोई पुरुष यात्री महिला के लिए आरक्षित सीट पर बैठता है और महिला यात्री को आरक्षित सीट प्रदान नहीं करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More मुंबई : सरकारी मंजूरी दिलाने के नाम पर ₹91 लाख की ठगी, मरीन ड्राइव पुलिस ने FIR दर्ज की

आरवी शेट्टी, मुख्य प्रबंधक (परिवहन) ने कहा कि महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों के अलावा अन्य सीटों पर भी महिला यात्री बैठ सकती हैं। शेट्टी ने कहा कि यातायात अधिकारी और पर्यवेक्षक सभी बस कंडक्टरों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने का आदेश दें। उन्होंने यह भी कहा कि इसे सुनिश्चित किया जाए और अगर कोई पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

Read More मुंबई :‘भारत टैक्सी’ की हुई शुरुआत, कमीशन का खेल खत्म, पीयूष गोयल बोले- ड्राइवर बनेंगे मालिक

Read More पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक 89.93% मतदान


Tags: