धमकियों से नहीं डरते एमवीए के मंत्री: राज्य के मंत्री नवाब मलिक

धमकियों से नहीं डरते एमवीए के मंत्री: राज्य के मंत्री नवाब मलिक

Rokthok Lekhani

Read More मीरा-भायंदर-दहिसर मेट्रो 3 अप्रैल को होगी शुरू, मुख्यमंत्री फडणवीस करेंगे उद्घाटन

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की विवादास्पद टिप्पणी के मद्देनजर, राज्य में सत्ता साझा करने वाली राकांपा ने गुरुवार को भाजपा पर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के मंत्रियों और नेताओं को धमकाने का आरोप लगाया।

Read More मुंबई : वेस्टर्न रेलवे का शानदार प्रदर्शन: 96% पंक्चुअलिटी के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

राकांपा प्रवक्ता एवं राज्य के मंत्री नवाब मलिक ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा केंद्र सरकार की शक्ति का दुरुपयोग कर सकती है, लेकिन महाराष्ट्र का कोई भी नेता पार्टी की ‘‘खोखली धमकियों” से नहीं डरता।

Read More मुंबई : चेंबूर में  एलपीजी सिलेंडर की भारी कमी, लोगों ने सुबह से लाइन में लगाई प्रतीक्षा 

राणे की टिप्पणी के बाद भाजपा और सत्तारूढ़ शिवसेना के बीच झड़पों की ओर इशारा करते हुए राकांपा नेता ने कहा, ‘‘भाजपा एमवीए मंत्रियों और नेताओं को धमकी दे रही है। वह सत्ता का दुरुपयोग करके झूठे मामलों में शिकायत दर्ज कराकर हमारे नेताओं को जेल भेजने के लिए स्वतंत्र है। इसमें भाजपा की ओर से कुछ भी नया नहीं है।’’

Read More मुंबई के इन इलाकों में होगी पानी की भारी कटौती, देख लें कहां रहेगी किल्लत

केंद्रीय मंत्री को मंगलवार दोपहर में महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले से गिरफ्तार किया गया था। राणे को रायगढ़ जिले में सोमवार को उनकी ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान की गई उनकी टिप्पणी के बाद गिरफ्तार किया गया था।

बाद में रायगढ़ की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। राणे ने अपनी टिप्पणी में दावा किया था कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे यह भूल गए कि देश की आजादी को कितने साल हुए हैं। राणे ने कहा था, ‘‘यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल हो गए हैं।


Tags: