केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुंबई की दो दिवसीय यात्रा पर, बैंक प्रमुखों के साथ होगी समीक्षा बैठक

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुंबई की दो दिवसीय यात्रा पर, बैंक प्रमुखों के साथ होगी समीक्षा बैठक

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : मच्छर जनित बीमारियों का खतरा; डेंगू और मलेरिया के मामलों में वृद्धि दर्ज

मुंबई : केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार से देश की वित्तीय राजधानी की दो दिवसीय यात्रा पर होंगी। इस दौरान वह प्रमुख हितधारकों से मुलाकात करेंगी। सीतारमण के कार्यालय द्वारा जारी ट्वीट के मुताबिक उनके दिन की शुरुआत बांद्रा कुर्ला परिसर स्थित व्यवसायिक केन्द्र में आयकर अधिकारियों के साथ बैठक से होगी। उसके बाद माल एवं सेवाकर तथा सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों के साथ अप्रत्यक्ष कर मुद्दों पर बैठक करेंगी।

Read More मुंबई: प्रशासनिक फेरबदल... 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले !

वित्त मंत्री की भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित बैठक में उद्योगपतियों के साथ भी बैठक होगी। महामारी के प्रसार के बाद से वित्त मंत्री का मुंबई का यह पहला दौरा होगा। उनकी यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब सरकार का ध्यान अर्थव्यवसथा में सुधार की गति को तेज करने पर है।

Read More मुंबई : 27 साल पुराने एनकाउंटर का बदला! मुंबई में ‘खबरी’ की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

ट्वीट के मुताबिक दूसरे दिन वित्त मंत्री की सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रमुखों के साथ उनके प्रदर्शन की समीक्षा पर बैठक होगी। इसके बाद भारतीय बैंक संघ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में वह भाग लेंगी। अधिकारियों ने कहा कि वित्त मंत्री कुछ चुनींदा पत्रकारों के साथ भी बातचीत करेंगी। वित्त मंत्री ने सोमवार को एक संवददाता सम्मेलन में छह लाख करोड़ रुपये की राष्ट्रीय मौद्रीकरण पाइपलाइन (एनएमपी) की घोषणा की।

Read More मुंबई : हाई कोर्ट  ने बढ़ाया मुआवजा, समुद्री इंजीनियर के परिवार को 1.31 करोड़ देने का आदेश


Tags: