केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता नारायण राणे की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ को लेकर मुंबई पुलिस ने अब तक दर्ज किए 42 एफआईआर

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता नारायण राणे की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ को लेकर मुंबई पुलिस ने अब तक दर्ज किए 42 एफआईआर

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई :डोंगरी में स्कूटर की मामूली टक्कर हिंसक भीड़ के हमले में बदल गई; 3 गिरफ्तार, 1 हिरासत में

महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता नारायण राणे की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर मुंबई पुलिस ने अब तक 42 एफआईआर दर्ज की हैं। आईपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ महामारी अधिनियम के तहत दर्ज की गईं इन एफआईआर में मंत्री और कार्यकर्ताओं पर मुंबई के विभिन्न इलाकों में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कोविड- 19 नियमों के उल्लंघन का आरोप है। 

Read More कमाठीपुरा की नई तस्वीर, जर्जर इमारतों की जगह लेंगे आलीशान टावर; मिटेगा दशकों पुराना 'कलंक'

महाराष्ट्र सरकार ने इससे पहले मुंबई में भाजपा की रैली में कोविड नियमों की अनदेखी पर 17 एफआईआर दर्ज कराई थीं। 20 अगस्त तक भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर मुंबई के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों पर 19 एफआईआर दर्ज की गई थीं। राणे ने मुंबई पुलिस की ओर से लागू पाबंदियों की अनदेखी कर 19 अगस्त को जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की थी।

Read More वसई में फिशरीज़ ट्रेनिंग सेंटर के लिए जमीन चयन के निर्देश

कई विपक्षी नेताओं ने राज्य में महामारी के प्रकोप के बीच रैली निकाले जाने पर विरोध जताया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 अगस्त को घोषणा की थी कि केंद्र में नए बने मंत्री जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे। 

Read More मुंबई : मह‍िला क्रिकेटर मुंबई के व्‍यापारी से करती थी अश्‍लील बातें, चैट वायरल करने की धमकी देकर वसूले 63 लाख


Tags: