महाराष्ट्र सरकार ने बलि का बकरा बनाया: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला

महाराष्ट्र सरकार ने बलि का बकरा बनाया: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई में मौसम जल्द मेहरबान होगा मौसम, अप्रैल की शुरुआत में गर्मी से मिल सकती है राहत

मुंबई : वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला ने शुक्रवार को बम्बई उच्च न्यायालय से कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें बलि का बकरा बनाया है और पुलिस तबादलों तथा तैनाती में कथित भ्रष्टाचार पर एक रिपोर्ट देने के लिए उन्हें निशाना बना रही है। शुक्ला की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एन जे जामदार की एक खंडपीठ को बताया कि फोन टैपिंग की अनुमति देने वाले तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव सीताराम कुंटे सारा दोष उन पर (शुक्ल) डालकर खुद का पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

Read More ठाणे  : पारिवारिक विवाद में मुंब्रा चॉल में एक व्यक्ति ने गोली चलाई, एक की मौत

खंडपीठ शुक्ला की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। शुक्ला ने इस याचिका में अवैध फोन टैपिंग और पुलिस तबादलों एवं तैनाती से संबंधित संवेदनशील दस्तावेजों के कथित लीक के मामले में मुंबई पुलिस के साइबर इकाई द्वारा दर्ज प्राथमिकी को चुनौती दे रखी है। जेठमलानी ने अदालत को बताया कि प्राथमिकी में अब तक किसी भी व्यक्ति का नाम आरोपी के रूप में नहीं लिया गया है, शुक्ला एकमात्र व्यक्ति हैं जिनकी जांच की जा रही है और उन्हें बलि का बकरा बनाया गया है।

Read More मुंबई : पानी का संकट गहराया, झीलों का जलस्तर घटकर 37.70% पर पहुंचा

जेठमलानी ने दलील दी, ‘‘शुक्ल के खिलाफ क्या सबूत हैं? राज्य सरकार शुक्ला द्वारा अपने वरिष्ठों के निर्देश पर उनके द्वारा किए गए फोन इंटरसेप्शन पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने से नाराज है। वह (शुक्ल) केवल अपना कर्तव्य निभा रही थीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी जानते हैं कि राज्य सरकार को क्या परेशान कर रहा है। विपक्षी दल में देवेंद्र फड़नवीस नाम के किसी व्यक्ति को ये दस्तावेज मिल गए और उन्होंने इसे मीडिया को दे दिया।’’ शुक्ला वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दक्षिण क्षेत्र की अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने राज्य के खुफिया विभाग का नेतृत्व किया था जब कथित फोन टैपिंग हुई थी।

Read More मुंबई : कूपर अस्पताल में एक चौंकाने वाला मामला; डॉक्टर बनने के बाद भी भटक रहा युवक 

जेठमलानी ने अदालत को बताया कि फोन को इंटरसेप्ट किए जाने से पहले, कुंटे से आवश्यक अनुमति ली गई थी, जो उस समय उपयुक्त प्राधिकारी थे। जेठमलानी ने दलील दी, ‘‘कुंटे अब शुक्ला पर दोष मढ़कर खुद को पाकसाफ करने की कोशिश कर रहे हैं। क्या उन्होंने (कुंटे) बार-बार अनुमति बिना सोचे समझे दी?’’ उन्होंने कहा, ‘‘शुक्ला ‘लाई डिटेक्टर टेस्ट’ कराने को तैयार हैं। क्या कुंटे ऐसा करने को तैयार हैं?’’ पीठ ने कहा कि वह 21 अगस्त को मामले की सुनवाई जारी रखेगी। पीठ ने कहा कि पुलिस द्वारा मई में दिया गया यह आश्वासन उस समय तक बरकरार रहेगा कि वह कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगी या शुक्ला को गिरफ्तार नहीं करेगी।


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत