मुंबई : बिना किसी मेडिकल पढ़ाई के अपना क्लीनिक खोलकर झुग्गीवासियों की अज्ञानता का फायदा उठा रहे डॉक्टरों पर कार्रवाई, पांच लोग हुए गिरफ्तार

मुंबई : बिना किसी मेडिकल पढ़ाई के अपना क्लीनिक खोलकर झुग्गीवासियों की अज्ञानता का फायदा उठा रहे डॉक्टरों पर कार्रवाई, पांच लोग हुए गिरफ्तार

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : लोकल ट्रेन में बेटिकट यात्रियों की संख्या बढ़ी; 41.90 लाख यात्रियों को पकड़ा

मुंबई : यह खबर उन तमाम लोगों के लिए है जो स्लम इलाके में रहते हैं और पास के डॉक्टर से इलाज करवाते है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने शहर के शिवाजी नगर और गोवंडी इलाके की अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पांच फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। यह सभी बोगस डॉक्टर बिना किसी मेडिकल पढ़ाई के अपना क्लीनिक खोलकर झुग्गीवासियों की अज्ञानता का फायदा उठा रहे थे। पुलिस की हां कार्रवाई शिवाजीनगर और गोवंडी इलाके में हुई है।

Read More मुंबई के 'स्पेयर पार्ट्स' वाले खेल में 10 करोड़ की सेंधमारी: पुलिस फाइल में अटकी अनुमति, आरोपियों ने चली चाल

यह कार्रवाई मुखबिरों की पुख्ता सूचना के बाद कि गई है। पुलिस अधिकारियों के साथ बीएमसी के डॉक्टरों की टीम की भी मदद ली गई। पुलिस ने आरोपी फर्जी डॉक्टरों को रंगे हाथ लोगों का इलाज करते हुए गिरफ्तार किया है। इन सभी बोगस डॉक्टरों पर शिवाजीनगर पुलिस थाने में धारा 419,420 और भारतीय दंड संहिता की धारा 33,36 के साथ ही महारास्ट्र मेडिकल प्रेकटीशनर्स एक्ट 1961 के तहत अलग-अलग पांच मामले दर्ज किए गए हैं।

Read More मुंबई: BMC में 122 इंजीनियरों के ट्रांसफर कैंसिल; भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद एडमिनिस्ट्रेशन का यू-टर्न, असली मामला क्या है?

Read More मुंबई : एंटी-नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ की एमडीएमए जब्त


Tags: