वसूली से जुड़े मामले में फंसे मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किल बढ़ी, जारी हुआ लुकआउट नोटिस

वसूली से जुड़े मामले में फंसे मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किल बढ़ी, जारी हुआ लुकआउट नोटिस

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : जूतों में छिपाकर ला रहे थे 38 करोड़ का सोना, डीआरआई ने 29 किलो गोल्ड के साथ 26 केन्याई नागरिकों को किया अरेस्ट

मुंबई : वसूली से जुड़े मामले में फंसे मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वसूली केस में उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। ठाणे के पुलिस कमिश्नर जयजीत सिंह ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ठाणे नगर थाने में 30 जुलाई को कारोबारी केतन तन्ना की शिकायत पर सिंह और 27 अन्य के खिलाफ दर्ज किए गए मामले में नोटिस जारी किया गया है। लुकआउट नोटिस किसी व्यक्ति को देश से भागने से रोकने के लिए दायर किया जाता है।

Read More मुंबई : मशहूर सिंगर को दी विदाई, शिवाजी पार्क में अंतिम दर्शन के बाद अंतिम संस्कार

वसूली के आरोप में दर्ज प्राथमिकी में पूर्व में ठाणे के पुलिस आयुक्त रहे सिंह तथा अन्य कई पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। तन्ना ने आरोप लगाया है कि सिंह जब जनवरी 2018 से फरवरी 2019 के बीच ठाणे के पुलिस आयुक्त थे, तो आरोपियों ने उन्हें गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देकर उनसे 1.25 करोड़ रुपये वसूले थे।

Read More मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी

Read More ठाणे : तेंदुआ अभी भी घूम रहा है, लड़के की मौत के बाद जानवरों पर हमला;


Tags: