करोड़ों की ड्रग्स पेट में छिपाकर ला रहा विदेशी मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

करोड़ों की ड्रग्स पेट में छिपाकर ला रहा विदेशी मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : क्राइम ब्रांच ने दो फर्जी डॉक्टरों पर कार्रवाई की

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कुछ समय से ड्रग्स तस्करों के खिलाफ तेज अभियान छेड़ रखा है. इस दौरान, कई तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है. एनसीबी मुंबई शाखा को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब उसने विदेश से पेट में ड्रग्स छुपाकर ला रहे तस्कर को पकड़ा. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुताबिक, एयरपोर्ट से एक विदेशी नागरिक को ड्रग्स के शक में हिरासत में लेकर जांच करने पर पता चला कि वो करोडों की ड्रग्स निगल गया है. एंटी ड्रग्स एजेंसी एनसीबी ने कहा कि ड्रग्स छुपाकर ला रहे विदेशी नागरिक को फिलहाल अस्पताल ले जाया गया है ताकि मेडिकल प्रोसेस से ड्रग्स रिकवर किया जा सके. तब पता चलेगा कि कितना ड्रग्स विदेशी नागरिक के पास था. अब तक के अनुमान के मुताबिक, 7 करोड़ की ड्रग्स उसने पेट मे छुपाकर रखी है.

Read More मुंबई : ऐरोली टोल नाका पर हिस्ट्री-शीटर ने पुलिस को टक्कर मारी, फरार आरोपी की तलाश तेज़

अभी तक की जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट से गिरफ्तार विदेशी नागरिक ने पेट में कुल 70 कैप्सूल निगल लिया था. जे जे अस्पताल में सभी कैप्सूल निकालने की प्रक्रिया चल रही है. कैप्सूल में कोकीन भरी हुई है. इससे पहले, एनसीबी ने पिछले महीने मुंबई में एक महिला को गिरफ्तार किया था और उसके पास से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के प्रतिबंधित मादक पदार्थ ”हशीश” जब्त किया था. एजेंसी ने बताया था कि जब्त किया गया प्रतिबंधित पदार्थ जम्मू कश्मीर से यहां लाया गया था.

Read More मुंबई में बढ़ी गर्मी, स्काईमेट ने इस बार के मॉनसून में औसत से कम बारिश का लगाया अनुमान, बढ़ी किसानों की टेंशन

एनसीबी अधिकारी ने बताया था कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत एनसीबी ने दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा इलाके से हुसैन बी (45) नाम की महिला को गिरफ्तार किया और उसके पास से 1.8 किलोग्राम हशीश बरामद किया. महिला के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेस (एनडीपीएस) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था.

Read More मुंबई : पॉश सोसायटी में दहशत, शिकार की तलाश में घूमता दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने लगाया पिंजरा


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत