कुख्यात अपराधी और गैंगस्टर रवि पुजारी का करीबी सादिक बंगाली गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किए दो पिस्तौल और 15 जिंदा कारतूस

कुख्यात अपराधी और गैंगस्टर रवि पुजारी का करीबी सादिक बंगाली गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किए दो पिस्तौल और 15 जिंदा कारतूस

Rokthok Lekhani

मुंबई: गैंगस्टर रवि पुजारी के साथ मुंबई पुलिस उसके गुर्गों पर भी शिकंजी कस रही है। पुलिस ने मंगलवार को एक कुख्यात अपराधी और गैंगस्टर रवि पुजारी के एक करीबी को गिरफ्तार किया और उसके पास से दो पिस्तौल और 15 जिंदा कारतूस जब्त किए। मुंबई पुलिस की जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) ने यह कार्रवाई की थी।

Read More मुंबई के डोंगरी में मामूली टक्कर के बाद हिंसा: मौलाना खालिद अशरफ के परिवार पर हमला, 3 घायल

पुलिस ने जो आरोपी गिरफ्तार किया है, उसका नाम सादिक बंगाली है जो 44 साल का है। सादिक को 2007 में फिल्म निर्माता महेश भट्ट पर गोलीबारी के लिए भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि इस मामले में ये बरी हो गया था। पुलिस ने बताया कि सादिक बंगाली मुंबई और पुणे में दर्ज गंभीर अपराधों में शामिल है।

Read More मुंबई : कल नहीं आएगा, भिवंडी में भी शनिवार को वॉटर कट;  प्रभावित इलाकों की पूरी लिस्ट

पुलिस के मुताबिक बंगाली ने खुलासा किया कि वह हथियारों को किसी को बेचने के लिए लाया था, क्योंकि उसे पैसे की जरूरत थी। वह एक शार्पशूटर है और एक दशक से अधिक समय से पुजारी के गिरोह से जुड़ा हुआ है। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि उसे नवी मुंबई के पूर्व पार्षद के भाई देवीदास चौगले की हत्या के एक मामले में भी गिरफ्तार किया गया था।

Read More मुंबई : सेंचुरी मिल मुंबई की जमीन 1350 करोड़ में हो जाएगी प्राइवेट प्रॉपर्टी, शापूरजी, रहेजा समेत 4 बड़ी कंपनियां आईं

इससे पहले 2018 में पुलिस ने उसे सांताक्रूज इलाके से चार पिस्टल और 29 जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार किया था। अब वह उत्तर प्रदेश से हथियार लेकर आया था, लेकिन उसने आपूर्तिकर्ता के सटीक क्षेत्र और नाम का खुलासा नहीं किया है। उसे कोर्ट में पेश कर 30 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर लिया गया।

Read More मुंबई  : कुर्ला बेस्ट बस हादसे के बाद बड़ा फैसला

अहमदाबाद अपराध शाखा ने  पिछले हफ्ते को गैंगस्टर रवि पुजारी को 2017 में हुई गोलीबारी के एक मामले में बंगलूरू जेल से हिरासत में ले लिया था, जिसमें गुजरात के आणंद जिले के बोरसद नगर के एक पार्षद पर कथित तौर पर उसके इशारे पर हमला किया गया था। 


Tags: