पालघर जिले में लापरवाही के आरोप में अभियंता निलंबित
By: Rokthok Lekhani
On
Rokthok Lekhani
पालघर : पालघर जिले में सिंचाई विभाग के अभियंता को लीक हो रहे एक टैंक की मरम्मत में कथित लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया गया है। टैंक की मरम्मत न होने के कारण बाढ़ आने और निकटवर्ती इलाकों में नुकसान होने का खतरा था। पालघर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धराम सलीमत ने 23 जुलाई को अभियंता किशोर प्रह्लाद अवचार को निलंबित करने का आदेश जारी किया।
आदेश में कहा गया है कि वाडा तालुका के शेल्टे में टैंक से 21 जुलाई को रिसाव हुआ था। स्थानीय सरपंच और ग्रामीणों ने अभियंता को कई बार इस बारे में बताया था। निलंबन आदेश में कहा गया है कि अभियंता ने इन चेतावनियों को नजरअंदाज किया और टैंक की ठीक से मरम्मत नहीं कराई।
Today's Epaper
Tags:


