मुंबई महानगर क्षेत्र में बारिश का कहर, 22 लोगों की मौत

मुंबई महानगर क्षेत्र में बारिश का कहर, 22 लोगों की मौत


Rokthok Lekhani

मुंबई : मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र में आधी रात से हो रही बारिश के कारण 11 अलग-अलग घटनाओं में 22 लोगों की मौत हो गई। जब रात में मुंबई सो रहा था, गरज, बिजली के साथ कुछ क्षेत्रों में 197 मिमी से 235 मिमी से अधिक की भारी बारिश हुई, जिसने कई क्षेत्रों को जलमग्न कर दिया और सड़क और रेल यातायात को बुरी तरह प्रभावित हुआ।

Read More ठाणे : सीमेंट मिक्सर और ईको वैन की भीषण टक्कर में 11 लोगों की मौत 

बीएमसी आपदा प्रकोष्ठ और एनडीआरएफ के अनुसार, चेंबूर इलाके के वाशी नाका, न्यू भारत नगर में तड़के करीब एक बजे एक पेड़ गिरने के बाद दीवार गिरने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। एक अन्य घटना में, विक्रोली पूर्व में सूर्यनगर की बस्तियों में कुछ झोपड़ियों के ढह जाने से कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई।

Read More मुंबई : केईएम हॉस्पिटल का नाम बदलने पर विवाद

रविवार को तड़के घर की दीवार गिरने से 16 वर्षीय लड़के सोहम एम थोराट की मौत हो गई, जबकि अंधेरी पश्चिम में मिठाई की दुकान में 26 वर्षीय युवक सलीम एम. पटेल की करंट लगने से मौत हो गई। इन सभी घटनाओं में घायल हुए लगभग 12 अन्य लोगों को विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है और उनका इलाज चल रहा है, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Read More मुंबई बनेगी झोपड़ी मुक्त, एसआरए बनाएगी 5 लाख घर, टूटेगा 30 साल का रिकॉर्ड

बीएमसी के गेज ने दक्षिण मुंबई में 177 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 205 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 195 मिमी बारिश दर्ज की।

Read More नवी मुंबई : आपसी विवाद में कत्ल कर फेंक दी थी लाश... नवी मुंबई हत्याकांड में सामने आई कहानी


Tags: