मुंबई में पकड़ी गई 2 हजार करोड़ की हेरोइन

मुंबई में पकड़ी गई 2 हजार करोड़ की हेरोइन


Rokthok Lekhani

मुंबई : मुंबई में ड्रग्‍स की बड़ी खेप पकड़ी गई है। राजस्‍व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने 223 किलो हेरोइन जब्‍त की है। यह नशा ईरान से समुद्री जहाज के जरिये मुंबई लाया गया था। इसे पंजाब भेजा जाना था पर इससे पहले ही इसे जवाहर लाल नेहरू पोर्ट पर पकड़ लिया गया। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत करीब दो हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Read More मुंबई : कल नहीं आएगा, भिवंडी में भी शनिवार को वॉटर कट;  प्रभावित इलाकों की पूरी लिस्ट

डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में तरनतारन पंजाब के रहने वाले एक व्‍यक्ति को अरेस्‍ट किया गया है। उसका नाम प्रभजीत सिंह है। उसके साथ मध्‍य प्रदेश से दो और आरोपी पकड़े गए हैं। जब्‍त हेरोइन टेल्‍कम स्‍टोन के साथ दो कंटेनरों में छिपाकर लाई गई थी। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Read More मुंबई : हाजी अली  के पास तेज़ रफ्तार बाइक की टक्कर से स्ट्रीट वेंडर की मौत, आरोपी गिरफ्तार

इन कंटेनरों में 6 बोरियां बरामद हुईं जिसमें क्रीम कलर का पाउडर दिखाई दिया। जब इस पाउडर की जांच की गई तो पता चला कि यह हेरोइन है। पिछले कुछ सालों में डीआरआई की तरफ से पकड़ी गई यह ड्रग्‍स की सबसे बड़ी खेप है। आयात निर्यात कोड प्रभजीत सिंह के नाम था। बताया जा रहा है कि सिंह पिछले एक साथ जिप्‍सम स्‍टोर और टेल्‍कम पाउडर का आयात कर रहा है।

Read More मुंबई : सड़क सुरक्षा अभियान में सेलिब्रिटी जोड़ी की भागीदारी


Read More मुंबई: सेक्सटॉर्शन और उगाही मामले में एक क्रिकेटर समेत 3 गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा एक्शन

Tags: