मुंबई के शिवाजी नगर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए बच्चे को गोद दिलाने के आरोप में चिकित्सक गिरफ्तार

मुंबई के शिवाजी नगर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए बच्चे को गोद दिलाने के आरोप में चिकित्सक गिरफ्तार


Rokthok Lekhani

मुंबई : मुंबई के शिवाजी नगर में फर्जी दस्तावेज बनाकर एक बच्चे को अवैध रूप से गोद दिलाने के आरोप में एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

Read More मुंबई: समीर वानखेड़े का जोर: “नशामुक्ति पर समाज की भागीदारी से आएगा बड़ा बदलाव”

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘बच्चे को गोद लेने वाले परिवार के एक सदस्य ने जन्म प्रमाण-पत्र समेत अन्य दस्तावेजों के फर्जी होने का दावा करते हुए इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से की। जांच में पता चला कि शिवाजी नगर के एक चिकित्सक ने बच्चे को गोद लेने वाले दंपति से कहा था कि बच्चे का जन्म उसके अस्पताल में ही हुआ है जबकि बच्चे का जन्म राजस्थान में हुआ था।’’

Read More मुंबई : 'आज रात काट दिया जाएगा गैस कनेक्शन...', पश्चिम एशिया संकट के बीच कैसे ठगे जा रहे मुंबई के लोग?

पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी चिकित्सक ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए परिवार को विश्वास दिलाया कि बच्चे का जन्म मुंबई में ही हुआ है। बच्चा अब दो साल का हो गया है। बच्चे को अवैध रूप से गोद लेने के मामले को लेकर हाल ही में शिकायत दर्ज कराई गयी है जोकि बच्चे को गोद लेने वाले परिवार और उसके परिजनों के बीच विवाद का नतीजा है।

Read More मुंबई : महाराष्ट्र दिवस परेड के चलते दादर में ट्रैफिक प्रतिबंध, रूट डायवर्जन, पढ़िए मुंबई पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी चिकित्सक को जमानत मिल गयी है और अब इस मामले में बच्चे को गोद लेने वाले दंपति से पूछताछ की जाएगी।

Read More मुंबई : अब सिर्फ 90 मिनट में मुंबई से पुणे, मिसिंग लिंक से खत्म होगा खंडाला घाट के जाम का झंझट