शिव सेना के 55 वें स्थापना दिवस के मौके पर ठाकरे ने कहा अर्थव्यवस्था पर ध्यान देने, ‘सामाजिक अशांति’ को लेकर सतर्क रहने की जरूरत

शिव सेना के 55 वें स्थापना दिवस के मौके पर ठाकरे ने कहा अर्थव्यवस्था पर ध्यान देने, ‘सामाजिक अशांति’ को लेकर सतर्क रहने की जरूरत

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : ऐप से डिलीवरी मंगाना पड़ा महंगा, 1.30 लाख के आईफोन लेकर फरार हो गया डिलीवरी बॉय, फोन भी ऑफ

कोरोना वायरस महामारी के बीच अपनी पार्टी के 55 वें स्थापना दिवस के मौके पर ठाकरे ने कहा कि देश के समक्ष अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य के दो प्रमुख मुद्दे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि सभी राजनीतिक दल यह तय करें कि वे सत्ता के लिए राजनीतिक सफलता चाहते हैं या आर्थिक मोर्चे पर समाधान खोजने के लिए। सामाजिक अशांति इसका वर्णन करने के लिए एक कठोर शब्द होगा, लेकिन देश निश्चित रूप से सामाजिक अशांति की ओर बढ़ रहा है।’’

Read More मुंबई: 3.56 करोड़ की GST चोरी मामले में कार्रवाई, बोगस फर्म मालिक गिरफ्तार

उन्होंने कहा, ‘‘यह तय करने का भी समय आ गया है कि क्या हम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए राजनीतिक ताकत चाहते हैं (या किसी और चीज के लिए)। अगर हम अपने सामने आर्थिक और स्वास्थ्य चुनौतियों के समाधान खोजने के तरीकों पर विचार किए बिना आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में लिप्त रहते हैं, तो हम गंभीर संकट में हैं।’’ उद्धव ठाकरे के पिता बाल ठाकरे ने 1966 में शिवसेना का गठन किया था।

Read More मुंबई : मालाड से धारावी तक १५ ठिकानों पर छापे..१३.६९ लाख रुपए का माल जब्त, १६ गिरफ्तार


Read More मुंबई के स्मार्ट चोर की अनोखी दुकान, कांदिवली से चुराए फल मीरा रोड पर बेचता था; पुलिस ने दबोचा

Related Posts