बॉलीवुड अभिनेत्री को अपना बर्थडे ड्रग्स के साथ मनाना भारी पड़ा , पुलिस ने किया अरेस्ट
By: Rokthok Lekhani
On

Rokthok Lekhani

मुंबई : मुंबई में एक बॉलीवुड अभिनेत्री को अपना बर्थडे ड्रग्स के साथ मनाना भारी पड़ गया। पुलिस को जब खबर मिली कि पार्टी में ड्रग्स का भी सेवन हो रहा है तो टीम ने देर रात होटल में छापा मारा।
Read More मुंबई : नागपाड़ा मर्डर सॉल्व: 78 साल के बुजुर्ग की हत्या के आरोप में नागपुर से दो लोग गिरफ्तार
जहां अभिनेत्री और उनके दोस्त को अरेस्ट कर लिया गया। इस एक्ट्रेस का नाम नाइरा नेहल शाह है
सांताक्रूज पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सोमवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक नेहल कमरे में चरस का इस्तेमाल कर रही थीं। पुलिस ने फौरन नेहल और उनके दोस्त आशिक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। ये एक्ट्रेस तेलुगू की दो फिल्मों में काम कर चुकी हैं।


