बंबई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया बच्चों को कोविड-19 से बचाने संबंधी परामर्श का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए

बंबई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया बच्चों को कोविड-19 से बचाने संबंधी परामर्श का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए

मुंबई : बंबई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार को बृहस्पतिवार को निर्देश दिया कि बच्चों को कोविड-19 से बचाने संबंधी परामर्श का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए।

मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की पीठ ने कहा कि राज्य सरकार को बड़ी आबादी, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों तक संदेश पहुंचाने के लिए क्षेत्रीय चैनलों पर यह प्रसारण करना चाहिए कि बच्चों को कोविड-19 से बचाने के लिए क्या किया जाना चाहिए और क्या नहीं किया जाना चाहिए।

Read More महाराष्ट्र के तिरोड़ा में ‘मुन्नाभाई’ गिरफ्तार... नागपुर का अंश दोस्त की जगह 10वीं बोर्ड का लिख रहा था पेपर

पीठ ने यह निर्देश तब दिया जब महाराष्ट्र के महाधिवक्ता आशुतोष कुंभकोणी ने अदालत को सूचित किया कि राज्य सरकार ने बच्चों में कोविड-19 और संबंधित रोगों के मामलों से निपटने के लिए एक कार्यबल का गठन किया है।

Read More पुणे : शिवसेना ने राहुल गांधी को माफी मांगने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया

कुंभकोणी ने कहा कि हाल में जिलों के अधिकारियों, स्वास्थ्य अधिकारियों और 65,000 आशा कर्मियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस में लक्षणों, रोग रोकथाम के तरीकों, ऑक्सीमीटर के इस्तेमाल इत्यादि पर व्यापक चर्चा की गई।

Read More मुंबई: राज्यसभा में कांग्रेस की रणनीति पर सवाल, ठाकरे से पीछे हटने की अपील पर चर्चा

अदालत ने उल्लेख किया कि बैठक में राज्य द्वारा की गई प्रस्तुति और बाद में परामर्श जारी करने का काम ‘‘अच्छी तरह किया गया’’ तथा इसलिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने की आवश्यकता है।

Read More पुणे : आवारा कुत्तों का आतंक; नागरिक दहशत में, बच्चे पर हमला

उच्च न्यायालय ने कहा, ‘‘मराठी टीवी और समाचार चैनलों पर प्रसारण क्यों नहीं करते? माताओं, सभी पक्षों को शिक्षित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कीजिए।’’

अदालत कोविड-19 प्रबंधन को लेकर दायर की गईं कई जनहित याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।

उच्च न्यायालय इन याचिकाओं पर 16 जून को सुनवाई जारी रखेगा।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत