कोविड-19 पर काबू पाने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों में ढील के बीच करीब दो महीने बाद मुंबई में खुले रेस्तरां व जिम

कोविड-19 पर काबू पाने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों में ढील के बीच करीब दो महीने बाद मुंबई में खुले रेस्तरां व जिम

मुंबई : कोविड-19 पर काबू पाने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों में ढील के बीच करीब दो महीने बाद सोमवार को मुंबई में रेस्तरां, जिम, सैलून व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान फिर से खुल गए। मुंबई नगर महाराष्ट्र सरकार की पांच स्तरीय अनलॉक योजना की तीसरी श्रेणी में आता है।

इस बीच, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने नागरिकों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस से बचाव में कोई कोताही नहीं बरतें और सभी सावधानियों का पालन करें।

Read More मुंबई : मशहूर सिंगर को दी विदाई, शिवाजी पार्क में अंतिम दर्शन के बाद अंतिम संस्कार

नगर निकाय की परिवहन इकाई बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की बसों में बैठने की 100 प्रतिशत क्षमता के साथ चलने की अनुमति दी गई है। हालांकि, लोकल ट्रेनों में चिकित्सा और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ही यात्रा करने की अनुमति है।

Read More कमाठीपुरा की नई तस्वीर, जर्जर इमारतों की जगह लेंगे आलीशान टावर; मिटेगा दशकों पुराना 'कलंक'

बीएमसी ने एक ट्वीट कर कहा, ‘मुंबई, एक विनम्र अनुरोध! हम चरणबद्ध तरीके से वापस पटरी पर आ रहे हैं, हमारा मुख्य लक्ष्य कोरोना मुक्त मुंबई है और हम इस संबंध में कोताही नहीं बरत सकते। हमें सावधान रहना होगा। सभी एहतियातों का पालन करें!’

Read More मुंबई : BEST का बड़ा फैसला, 500 छोटी CNG मिडी बसें खरीदने की तैयारी

महाराष्ट्र सरकार ने साप्ताहिक सकारात्मकता दर और ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता के आधार पर राज्य में प्रतिबंधों में ढील देने के लिए पांच-स्तरीय योजना की घोषणा की है। तीसरी श्रेणी के तहत उन स्थानों पर प्रतिबंधों में ढील दी गयी है, जहां संक्रमण दर पांच प्रतिशत से 10 प्रतिशत के बीच है। बीएमसी ने प्रतिबंधों में ढील को लेकर रविवार को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए।

Read More मुंबई : दो साल बाद फिर भारत लौटीं ग्लोबल आइकन रिहाना; मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं सिंगर; वीडियो वायरल

Related Posts