प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद CBSE 12वीं की परीक्षाएं कैंसिल कर दी गईँ हैं

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद  CBSE 12वीं की परीक्षाएं कैंसिल कर दी गईँ हैं

12th CBSE Exam 2021 cancelled : देश में कोविड की दूसरी लहर आने के बाद तबाही का माहौल बन गया था. इस बीच कोविड से बचने के लिए सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कैंसिल कर दी गई हैं. प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद CBSE 12वीं की परीक्षाएं कैंसिल कर दी गईँ हैं. इस बैठक में कई राज्यों ने परीक्षा ना कराने की मांग की थी, जिसके बाद पीएम मोदी ने फिलहाल परीक्षा रद करने का आदेश दे दिया है.

सोमवार को 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र की अध्यक्षता में एक अहम बैठक की गई थी. इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद थे. इनके अलावा शिक्षा मंत्रालय के दोनों सचिव (स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा) और सीबीएसई के चेयरमैन भी बैठक में शामिल थे.

वहीं सीबीएसई ने कहा है कि अगर पिछले साल की तरह कुछ छात्र परीक्षा देने की इच्छा रखते हैं, तो अनुकूल स्थिति होने पर सीबीएसई द्वारा उन्हें ऐसा विकल्प प्रदान किया जाएगा. इसके पहले देश में बढ़ते हुए कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है. आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अन्य कैबिनेट मंत्रियों की मीटिंग हुई इसके बाद यह फैसला लिया गया है.

Related Posts