सोने-चांदी की ज्वैलरी खरीदने पर कराना होगा पैन और आधार कार्ड आधारित KYC?

सोने-चांदी की ज्वैलरी खरीदने पर कराना होगा पैन और आधार कार्ड आधारित KYC?

आज के युग में सोशल मीडिया जैसे लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है। हर आदमी आज कल सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ा हुआ है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फर्जी मैसेज भेजकर लोगों को ठगने का काम करते हैं। ऐसा ही एक मैसेज इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि अब सोने की खरीदी पर आपको केवाईसी करवानी होगी।

दरअसल कुछ मीडिया संस्थानों ने दावा किया था कि किसी भी रकम की सोने-चांदी की ज्वेलरी खरीदनी है तो पैन और आधार कार्ड आधारित केवाईसी कराना जरूरी होगा। लेकिन भारत सरकार की प्रेस सूचना ब्यूरो ने इन दावों को खारिज कर दिया है। पीआईबी ने मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए कहा है कि यह दावा भ्रामक है। अधिसूचना के अनुसार केवल 10 लाख से ऊपर की रकम की ज्वेलरी पर ही केवाईसी कराना जरूरी है।

Read More पुणे: शिंदे सेना MLA सीट पर बच्चू कडू: गठबंधन मुद्दों पर आधारित होगा, पदों के लिए नहीं

दावा: एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि किसी भी रकम की सोने-चांदी की ज्वेलरी खरीदनी है तो पैन/आधार कार्ड आधारित #KYC कराना जरूरी होगा।

Read More मुंबई : बर्थडे स्टंट गलत हो गया – युवक ने गोरेगांव रोड पर आग लगा दी

#PIBFactCheck:- यह दावा भ्रामक है। अधिसूचना के अनुसार केवल 10 लाख से ऊपर की रकम की ज्वेलरी पर ही केवाईसी कराना जरूरी है। https://t.co/4fKUPOWQBe

Read More मुंबई: एल एंड टी से छिना मुंबई के पाली हिल्स का आलीशान हाई ट्रीज बंगला, सुप्रीम कोर्ट ने खत्म की 25 साल पुरानी लड़ाई

Tags:

Related Posts