नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, हाई स्पीड ट्रक ने टेम्पो को मारी टक्कर, 8 महिलाओं की मौत

Major accident on Nagpur-Mumbai Expressway, high speed truck hits tempo, 8 women killed

नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, हाई स्पीड ट्रक ने टेम्पो को मारी टक्कर, 8 महिलाओं की मौत

नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक ने टेम्पो को टक्कर मार दी, जिसमें आठ महिला श्रमिकों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए. महिलाएं सफाई कार्य के बाद घर लौट रही थीं. महाराष्ट्र के जालना जिले में नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर  तेज रफ्तार ट्रक ने एक टेम्पो को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में आठ महिला श्रमिकों की मौत हो गई और तीन अन्य व्यक्ति घायल हो गए. यह घटना एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम पूरा करने के बाद महिलाओं के एक समूह के घर लौटने के दौरान घटी.

मुंबई : नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक ने टेम्पो को टक्कर मार दी, जिसमें आठ महिला श्रमिकों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए. महिलाएं सफाई कार्य के बाद घर लौट रही थीं. महाराष्ट्र के जालना जिले में नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर  तेज रफ्तार ट्रक ने एक टेम्पो को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में आठ महिला श्रमिकों की मौत हो गई और तीन अन्य व्यक्ति घायल हो गए. यह घटना एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम पूरा करने के बाद महिलाओं के एक समूह के घर लौटने के दौरान घटी.

 

Read More मुंबई: मनरेगा कार्यों की धीमी प्रगति, कैग की रिपोर्ट

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘टेम्पो में चालक समेत कुल 11 लोग सवार थे. जैसे ही वाहन चलने वाला था, मुंबई की ओर जा रहे तेज रफ्तार एक ट्रक ने उसे कडवांची गांव में पीछे से टक्कर मार दी.” उन्होंने बताया कि सात महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य महिला ने जालना के सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया. 

Read More पुणे : रिक्शा-बुलेट एक्सीडेंट में  पुलिस ऑफिसर की मौत

सामने आए मृतक महिलाओं के नाम 
मृतकों की पहचान अलकाबाई अदमाने (45), लक्ष्मीबाई मदन (35), मीणा अदमाने (45), कंचन अदमाने (50), ताराबाई चौधरी (60), कडुबाई मदन (55) और सुमन अदमाने (70) के रूप में की गई है. ये सभी जालना तहसील की निवासी हैं. फिलहाल आठवीं महिला की पहचान नहीं हो पाई है और तीन घायल व्यक्तियों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

Read More मुंबई में खराब मौसम के बीच बड़ा हादसा टला, एकनाथ शिंदे का हेलिकॉप्टर बीच रास्ते से लौटा

मृतकों के परिवार को 5 लाख मुआवजे का ऐलान
पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आठ व्यक्तियों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की.

Read More पालघर में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह में जा रहे वाहन की कंटेनर से टक्कर, 5 की मौत; 25 घायल

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

भिवंडी के IGM अस्पताल में अंधेरा होने से मचा हड़कंप, मरीज परेशान; सांसद सुरेश म्हात्रे ने दी हाई लेवल जांच की चेतावनी भिवंडी के IGM अस्पताल में अंधेरा होने से मचा हड़कंप, मरीज परेशान; सांसद सुरेश म्हात्रे ने दी हाई लेवल जांच की चेतावनी
उल्हासनगर में शिंदे गुट को बड़ा झटका, जाति प्रमाणपत्र अमान्य होने पर नगरसेवक अयोग्य घोषित
ठाणे के कलवा में 10 कारों में तोड़फोड़, नशेड़ियों पर शक; रहवासियों ने मांगी रात में पुलिस पेट्रोलिंग
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर परिसर का होगा बड़ा मेकओवर, 25 मई से प्रभादेवी में शुरू होगा ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट
मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, विदेशी हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार; 45 जिंदा कारतूस बरामद
वसई में पुलिसकर्मियों ने हत्या आरोपी को भगाने में की मदद? Google Pay से ₹45 हजार रिश्वत लेने का आरोप, 3 कॉन्स्टेबल गिरफ्तार