मुंबई : दिल्ली-मुंबई साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़: 11 गिरफ्तार, वरिष्ठ नागरिक से 22.67 लाख की ठगी का खुलासा

Mumbai: Delhi-Mumbai cyber fraud gang busted: 11 arrested, senior citizen duped of Rs 22.67 lakh

मुंबई : दिल्ली-मुंबई साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़: 11 गिरफ्तार, वरिष्ठ नागरिक से 22.67 लाख की ठगी का खुलासा

दिल्ली पुलिस के साउथ-वेस्ट जिले की साइबर थाना टीम ने एक बड़े ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह दिल्ली और मुंबई से मिलकर काम कर रहा था और लोगों को निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर ठगी करता था. पुलिस के मुताबिक इस गैंग ने एक 60 साल के वरिष्ठ नागरिक को फेसबुक पर फर्जी विज्ञापन दिखाकर अपने जाल में फंसाया और उनसे ₹22.67 लाख की ठगी कर ली. 
शिकायतकर्ता ए. श्रीनिवासन ने पुलिस को बताया कि उन्हें फेसबुक पर एक विज्ञापन दिखा, जिसमें वित्त मंत्री के भाषण का दुरुपयोग करते हुए एआय आधारित ट्रेडिंग से ज्यादा मुनाफे का दावा किया गया था. विज्ञापन में दिए गए लिंक पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद कुछ लोगों ने खुद को इन्वेस्टमेंट एडवाइजर बताकर फोन और व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया. 

 

मुंबई : दिल्ली पुलिस के साउथ-वेस्ट जिले की साइबर थाना टीम ने एक बड़े ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह दिल्ली और मुंबई से मिलकर काम कर रहा था और लोगों को निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर ठगी करता था. पुलिस के मुताबिक इस गैंग ने एक 60 साल के वरिष्ठ नागरिक को फेसबुक पर फर्जी विज्ञापन दिखाकर अपने जाल में फंसाया और उनसे ₹22.67 लाख की ठगी कर ली. 
शिकायतकर्ता ए. श्रीनिवासन ने पुलिस को बताया कि उन्हें फेसबुक पर एक विज्ञापन दिखा, जिसमें वित्त मंत्री के भाषण का दुरुपयोग करते हुए एआय आधारित ट्रेडिंग से ज्यादा मुनाफे का दावा किया गया था. विज्ञापन में दिए गए लिंक पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद कुछ लोगों ने खुद को इन्वेस्टमेंट एडवाइजर बताकर फोन और व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया. 

 

Read More बांद्रा ईस्ट में एक 23 वर्षीय महिला को उसके पति ने बेवफाई के संदेह में कथित तौर पर आग लगा दी

उन्होंने शिकायतकर्ता को मुद्रोन एप और 9प्रो प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर कराया और क्रेओवियाह टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर पैसा निवेश कराने को कहा. कुछ समय तक मुनाफे का लालच दिखाने के बाद आरोपियों ने संपर्क बंद कर दिया और शिकायतकर्ता को पता चला कि उनके साथ ठगी हो चुकी है. 

Read More नालासोपारा शहर में एक चौबीस साल की लड़की ने अपने पिता पर चाकू से वार कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया

दिल्ली में खुला फर्जी दफ्तर
मामले की जांच के लिए साइबर थाना पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई. डिजिटल डाटा, कॉल डिटेल और मनी ट्रेल की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रोहिणी और नेताजी सुभाष प्लेस  में इस गैंग का नेटवर्क चल रहा है. पुलिस ने दोनों जगह छापेमारी कर तजिंदर सिंह उर्फ लकी, आशीष सैनी, शिव दयाल सिंह, शिवा और गिरिराज किशोर को गिरफ्तार कर लिया. जांच में सामने आया कि एनएसपी में इन लोगों ने फर्जी ऑफिस बना रखा था, जहां से नकली बैंक खाते खोलकर उन्हें साइबर ठगों को सप्लाई किया जाता था. 

Read More मुंबई: बैंकॉक से 8 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी करने के आरोप में दो अलग-अलग मामलों में तीन लोग गिरफ्तार 

मुंबई और राजस्थान से भी जुड़े तार
पूछताछ में यह भी सामने आया कि ठगी की रकम कई खातों से होते हुए मुंबई के एक बैंक खाते में पहुंचती थी. इसके बाद पुलिस ने राजस्थान के बिजाई नगर (ब्यावर) में छापेमारी कर रामदेव सांगला, प्रवीण कुमावत, दीपक मेवाड़ा और त्रिलोक चंद नायक को भी गिरफ्तार किया. ये लोग फर्जी बैंक खाते जुटाकर उन्हें मुंबई में बैठे PK नाम के व्यक्ति को देते थे, जिसके जरिए ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर किया जाता था. 

Read More विले पार्ले में सड़क पार कर रही 80 साल की बुजुर्ग को क्रेन ने कुचला... खून से लथपथ छोड़ भागा ड्राइवर, अब गिरफ्तार

विदेशी साइबर ठगों से भी कनेक्शन
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि यह गिरोह कंबोडिया में बैठे साइबर ठगों के लिए भारत में बैंक खातों का इंतजाम करता था, जिनके जरिए ठगी की रकम घुमाई जाती थी. पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों से बड़ी मात्रा में डिजिटल और बैंकिंग सामान बरामद किया है. जिनमें 40 मोबाइल फोन, 92 फर्जी सिम कार्ड, 39 पासबुक और चेकबुक, 27 एटीएम कार्ड,4 पैन कार्ड ,1 लैपटॉप और 1 डेस्कटॉप, 2पीओएस मशीन,6 यूपीआई स्कैनर 1 प्रिंटर शामिल है. बैंक खाते खोलने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फर्जी दस्तावेज भी पुलिस ने बरामद किए है. 

दिल्ली पुलिस की जांच अभी जारी
दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह मामला एफआईआर दर्ज किया गया है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. पुलिस को शक है कि इस गिरोह ने देशभर में कई लोगों को इसी तरह ठगी का शिकार बनाया है.

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

गाजियाबाद : आईएसआई के गुर्गे सरदार ने मुंबई में कारोबारी और नेताओं की कराई थी रेकी, 2 बैंक खातों से भेजे 45 लाख रुपये गाजियाबाद : आईएसआई के गुर्गे सरदार ने मुंबई में कारोबारी और नेताओं की कराई थी रेकी, 2 बैंक खातों से भेजे 45 लाख रुपये
मथुरा : कभी मुंबई पुलिस की मुखबिर थी, आज बन गई जासूस'; मीरा ठाकुर के पति ने खाेले ऐसे राज जिसे सुनकर हर कोई हैरान
मुंबई में 28-29 मार्च को पानी की कटौती, इन इलाकों में नहीं आएगा बीएमसी का पानी
मुंबई पहुंचे ईरानी हमले में बचे 15 क्रू मेंबर्स, मारे गए 1 इंजीनियर का शव नहीं आया
मुंबई : दिशा सालियान केस में बॉम्बे हाई कोर्ट की मुंबई पुलिस को फटकार, कहा- नो एक्सक्यूज, जांच में देरी क्यों?
मुंबई : दिल्ली-मुंबई साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़: 11 गिरफ्तार, वरिष्ठ नागरिक से 22.67 लाख की ठगी का खुलासा