22.67
Mumbai 

मुंबई : दिल्ली-मुंबई साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़: 11 गिरफ्तार, वरिष्ठ नागरिक से 22.67 लाख की ठगी का खुलासा

मुंबई : दिल्ली-मुंबई साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़: 11 गिरफ्तार, वरिष्ठ नागरिक से 22.67 लाख की ठगी का खुलासा दिल्ली पुलिस के साउथ-वेस्ट जिले की साइबर थाना टीम ने एक बड़े ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह दिल्ली और मुंबई से मिलकर काम कर रहा था और लोगों को निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर ठगी करता था. पुलिस के मुताबिक इस गैंग ने एक 60 साल के वरिष्ठ नागरिक को फेसबुक पर फर्जी विज्ञापन दिखाकर अपने जाल में फंसाया और उनसे ₹22.67 लाख की ठगी कर ली. शिकायतकर्ता ए. श्रीनिवासन ने पुलिस को बताया कि उन्हें फेसबुक पर एक विज्ञापन दिखा, जिसमें वित्त मंत्री के भाषण का दुरुपयोग करते हुए एआय आधारित ट्रेडिंग से ज्यादा मुनाफे का दावा किया गया था. विज्ञापन में दिए गए लिंक पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद कुछ लोगों ने खुद को इन्वेस्टमेंट एडवाइजर बताकर फोन और व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया.   
Read More...

Advertisement