मुंबई : भजन गायक ने 5 साल तक नाबालिग का किया रेप, विरोध करने पर गर्म लोहे से दागा

Mumbai: Bhajan singer raped a minor for 5 years, branded her with a hot iron when she resisted.

मुंबई : भजन गायक ने 5 साल तक नाबालिग का किया रेप, विरोध करने पर गर्म लोहे से दागा

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। पारनेर तालुका के एक गांव में वारकरी शिक्षण संस्था के अध्यक्ष और कीर्तनकार पर 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ पांच साल तक लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपी की पहचान यशवंत एकनाथ थोरात उर्फ अण्णासाहेब गुंजाल महाराज के तौर पर हुई है, जो श्री दुर्गादेवी वारकरी शिक्षण संस्था का अध्यक्ष बताया जा रहा है।

मुंबई : महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। पारनेर तालुका के एक गांव में वारकरी शिक्षण संस्था के अध्यक्ष और कीर्तनकार पर 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ पांच साल तक लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपी की पहचान यशवंत एकनाथ थोरात उर्फ अण्णासाहेब गुंजाल महाराज के तौर पर हुई है, जो श्री दुर्गादेवी वारकरी शिक्षण संस्था का अध्यक्ष बताया जा रहा है। पीड़िता की शिकायत के बाद पारनेर पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पूरे अहिल्यानगर जिले में भारी आक्रोश फैल गया है।

 

Read More नागपुर में पुलिस पर पथराव चार पुलिसकर्मी घायल

घर में अकेली होने पर करता था दरिंदगी
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित लड़की जब आठवीं कक्षा में पढ़ती थी तभी से आरोपी उस पर बुरी नजर रखने लगा था। बताया जा रहा है कि आरोपी के पीड़ित परिवार के साथ करीबी संबंध हैं। पीड़िता का भाई आरोपी की वारकरी शिक्षण संस्था में सचिव के रूप में काम करता था। इसी रिश्ते और भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने 2021 से लड़की का यौन शोषण शुरू किया।

Read More मुंबई : निधि में ६७२ करोड़ रुपए की कटौती किए जाने के बाद मानव विकास के पहिए की रफ्तार धीमी 

आरोप है कि जब भी लड़की घर में अकेली होती, आरोपी जबरन घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। वह पीड़िता को अपने घर भी बुलाता था और दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर वह लड़की को जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता के मुताबिक आरोपी अक्सर कहता था, “मैंने दो हाफ मर्डर किए हैं, अगर किसी को बताया तो तुम्हारे माता-पिता और भाई को मार डालूंगा।”

Read More मुंबई :  विधायक एकनाथ खडसे ने राज्य के विभिन्न विभागों में चल रहे भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

गरम लोहे से दागा, फिर किया रेप
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 10 मार्च को आरोपी ने उसे फोन करके अपने घर बुलाया। जब उसने आने से मना किया तो आरोपी ने उसके परिवार को खत्म करने की धमकी दी। डर के मारे जब पीड़िता वहां पहुंची, तो आरोपी उसे कमरे में ले गया और डंडे व थप्पड़ों से बेरहमी से पीटा। इसके बाद रसोई गैस पर लोहे की पक्कड़ गर्म कर उसके शरीर को जगह-जगह दागा और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस क्रूरता की वजह से पीड़िता का चलना भी दूभर हो गया था। आरोपी ने उसे किसी को कुछ बताने पर जिंदा जला देने की धमकी भी दी।

Read More मुंबई: चंद्रकांत पाटिल ने कांग्रेस समर्थक निर्दलीय सांसद विशाल पाटिल को अपनी पार्टी में आने का खुला ऑफर दिया