मुंबई : मलाड में फलों पर चूहे मारने की दवा लगाकर बेचने का मामला; हिरासत में दो आरोपि 

Mumbai: Case of selling fruits coated with rat poison in Malad; two accused arrested

मुंबई : मलाड में फलों पर चूहे मारने की दवा लगाकर बेचने का मामला; हिरासत में दो आरोपि 

सब-अर्बन इलाके मलाड में फलों की बिक्री से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ फल विक्रेता फलों पर चूहे मारने की दवा लगाकर उन्हें बाजार में बेच रहे थे। अगर ये फल लोग खा लेते, तो उनकी सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता था।

मुंबई :  सब-अर्बन इलाके मलाड में फलों की बिक्री से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ फल विक्रेता फलों पर चूहे मारने की दवा लगाकर उन्हें बाजार में बेच रहे थे। अगर ये फल लोग खा लेते, तो उनकी सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता था।

 

Read More विरार पश्चिम में व्यक्ति ने अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी की गला घोंटकर की हत्या !

शिकायत के बाद खुला मामला, वीडियो बना सबूत
यह मामला तब सामने आया, जब स्थानीय निवासी कुणाल सालुंके ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि दो फल विक्रेता फलों को चूहों से बचाने के बहाने उन पर जहरीला पदार्थ लगा रहे हैं। बताया गया कि यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। यह वीडियो पुलिस को सबूत के तौर पर सौंपा गया, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया।

Read More मुंबई :  मोबाइल फोन को लेकर बेरहमी से पीट पीटकर हत्या; मामला दर्ज 

मलाड पुलिस स्टेशन की कार्रवाई
शिकायत मिलते ही मलाड पुलिस स्टेशन की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फलों को चूहों से बचाने के लिए उन पर चूहा मारने की दवा लगाते थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की हरकत पूरी तरह गैरकानूनी है। साथ ही यह आम लोगों की सेहत के लिए बेहद खतरनाक भी है। जहरीले पदार्थ लगे फल खाने से किसी की तबीयत बिगड़ सकती है या गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। यहां तक कि जान भी जा सकती है।

Read More नवी मुंबई : तलोजा एमआईडीसी स्थित वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड प्लांट में की गई ड्रग्स नष्ट करने की कार्रवाई

दो आरोपी गिरफ्तार, दुकान सील
इस मामले में पुलिस ने मनोज कुमार केसरवानी और बिपिन केसरवानी को हिरासत में लिया है। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 125, 274, 275 और 286 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की दुकान को सील कर दिया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि खाने-पीने की चीजों के साथ इस तरह की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जांच के दौरान और तथ्य सामने आते हैं, तो संबंधित विभागों को भी कार्रवाई के लिए सूचित किया जाएगा।

Read More मुंबई : चप्पल चोरी रोकने के लिए अनोखा तरीका; सोशल मीडिया पर वायरल