महाराष्ट्र के तिरोड़ा में ‘मुन्नाभाई’ गिरफ्तार... नागपुर का अंश दोस्त की जगह 10वीं बोर्ड का लिख रहा था पेपर

'Munnabhai' arrested in Tiroda, Maharashtra... Ansh from Nagpur was writing the 10th board exam in place of his friend.

महाराष्ट्र के तिरोड़ा में ‘मुन्नाभाई’ गिरफ्तार...  नागपुर का अंश दोस्त की जगह 10वीं बोर्ड का लिख रहा था पेपर

परीक्षार्थी ने 17 नंबर का फॉर्म नप गांधी विद्यालय, तिरोड़ा से भरकर गिरजाबाई कन्या विद्यालय केंद्र पर परीक्षा देने आया था। नप गांधी विद्यालय में कक्षा दसवीं बोर्ड के लिए 40 विद्यार्थियों का पंजीयन है, जिनमें से 34 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। विद्यालय की मुख्याध्यापिका मेहराम ने बताया कि संबंधित छात्र का हॉल टिकट मांगने पर वह तत्काल उपलब्ध नहीं कराया गया। केंद्र संचालक और पर्यवेक्षिका की सतर्कता के कारण यह फर्जीवाड़ा समय रहते पकड़ में आ गया, जिससे परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी।

महाराष्ट्र: तिरोड़ा स्थित केंद्र क्रमांक 2204, गिरजाबाई कन्या विद्यालय, तिरोड़ा में एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाने की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र के शैक्षणिक जगत में हलचल मच गई है। जानकारी के अनुसार कक्ष क्रमांक 6 में पर्यवेक्षिका एल.एस. हारोडे मैडम विद्यार्थियों के पहचान पत्र की जांच कर रही थीं। इसी दौरान बैठक क्रमांक J-153550 पर बैठे छात्र के संबंध में उन्हें संदेह हुआ। प्रवेश पत्र पर नाम उमेश किशोर नंदुरकर (शेंदुरकर) दर्ज था।

जब छात्र से उसका पूरा नाम और माता का नाम पूछा गया तो वह सही जानकारी देने में हिचकिचाने लगा। इससे संदेह गहरा गया। पर्यवेक्षिका ने तुरंत यह मामला केंद्र संचालक आर.पी. भगत के संज्ञान में लाया। उन्होंने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी और संबंधित युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया गया कि संबंधित परीक्षार्थी ने 17 नंबर का फॉर्म नप गांधी विद्यालय, तिरोड़ा से भरकर गिरजाबाई कन्या विद्यालय केंद्र पर परीक्षा देने आया था। नप गांधी विद्यालय में कक्षा दसवीं बोर्ड के लिए 40 विद्यार्थियों का पंजीयन है, जिनमें से 34 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। विद्यालय की मुख्याध्यापिका मेहराम ने बताया कि संबंधित छात्र का हॉल टिकट मांगने पर वह तत्काल उपलब्ध नहीं कराया गया। केंद्र संचालक और पर्यवेक्षिका की सतर्कता के कारण यह फर्जीवाड़ा समय रहते पकड़ में आ गया, जिससे परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत