मुंबई : नासिक से मुंबई जाना होगा आसान, क्रीक ब्रिज का निर्माण पूरा, 2 दिन में खोलने की तैयारी

Mumbai: Traveling from Nashik to Mumbai will be easy, construction of Creek Bridge completed, ready to open in 2 days

मुंबई : नासिक से मुंबई जाना होगा आसान, क्रीक ब्रिज का निर्माण पूरा, 2 दिन में खोलने की तैयारी

नासिक-मुंबई नेशनल पर अब सफर आसान होने वाला है. साकेत स्थित नए क्रीक ब्रिज का निर्माण कार्य आखिरकार पूरा हो गया है. अगले एक-दो दिनों में इसे यातायात के लिए खोले जाने की संभावना है. इस पुल पर आवाजाही शुरू होने के बाद मुंबई-नासिक नेशनल पर यातायात का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा. साथ ही माजीवाड़ा, खारेगांव, मुंब्रा और भिवंडी क्षेत्र के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी.

मुंबई : नासिक-मुंबई नेशनल पर अब सफर आसान होने वाला है. साकेत स्थित नए क्रीक ब्रिज का निर्माण कार्य आखिरकार पूरा हो गया है. अगले एक-दो दिनों में इसे यातायात के लिए खोले जाने की संभावना है. इस पुल पर आवाजाही शुरू होने के बाद मुंबई-नासिक नेशनल पर यातायात का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा. साथ ही माजीवाड़ा, खारेगांव, मुंब्रा और भिवंडी क्षेत्र के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी.

 

Read More महाराष्ट्र में 1,400 करोड़ का गन्ना भुगतान बकाया, कार्रवाई शुरू

पुराने पुल के बगल में चार लेन के नए पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया था. लगभग 200 मीटर लंबे इस नए पुल का काम अब पूरा हो चुका है. वर्तमान में इसकी भार वहन क्षमता और सुरक्षा का अंतिम परीक्षण चल रहा है.

Read More चंद्रपुर : चिमूर कस्बे में दो बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म; थाने पर पथराव