मुंबई : नहीं टलेगी 'ओ रोमियो' की रिलीज, मुंबई कोर्ट ने की हुसैन उस्तरा की बेटी की याचिका खारिज

Mumbai: Release of 'O Romeo' will not be postponed, Mumbai court rejects petition of Hussain Ustra's daughter

मुंबई : नहीं टलेगी 'ओ रोमियो' की रिलीज, मुंबई कोर्ट ने की हुसैन उस्तरा की बेटी की याचिका खारिज

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म को लेकर राहत भरी खबर आई है। बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट ने फिल्म 'ओ' रोमियो' की रिलीज रोकने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। 7 फरवरी को दिए गए इस फैसले से फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। यह फैसला एक लंबी और अहम सुनवाई के बाद आया, जिसमें कोर्ट ने रचनात्मक अभिव्यक्ति के मौलिक अधिकार और निजता के अधिकार के बीच संतुलन बनाया।

मुंबई : शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म को लेकर राहत भरी खबर आई है। बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट ने फिल्म 'ओ' रोमियो' की रिलीज रोकने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। 7 फरवरी को दिए गए इस फैसले से फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। यह फैसला एक लंबी और अहम सुनवाई के बाद आया, जिसमें कोर्ट ने रचनात्मक अभिव्यक्ति के मौलिक अधिकार और निजता के अधिकार के बीच संतुलन बनाया।

 

Read More मुंबई नगर निगम के लिए जल्द चुनाव कराने पर जोर 

गैंगस्टर हुसैन शेख की बेटी ने याचिका दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि फिल्म में उनके पिता की निजता और प्रतिष्ठा का उल्लंघन किया गया है, लेकिन कोर्ट ने इस दावे को खारिज करते हुए कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। कोर्ट का कहना था कि निजता का अधिकार व्यक्तिगत होता है और किसी व्यक्ति की मौत के बाद यह अधिकार खत्म हो जाता है। इसे परिवार के सदस्य विरासत में नहीं ले सकते और न ही किसी फिल्म या कलात्मक कृति को रोकने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

Read More नवी मुंबई : न्यायपालिका के अधिकार पर सवाल उठाने वाले कथित अवमाननापूर्ण संचार के लिए कारण बताओ नोटिस

'ओ रोमियो' की रिलीज टालने पर कोर्ट का फैसला
फिल्म को पूरी तरह काल्पनिक माना गया। फिल्म में साफ तौर पर डिस्क्लेमर दिया गया है कि सभी पात्र काल्पनिक हैं और किसी वास्तविक व्यक्ति से समानता सिर्फ संयोग है। कोर्ट ने यह भी कहा कि फिल्म का ऐलान साल 2024 के अंत में किया गया था। लेकिन याचिका आखिरी समय में रिलीज से कुछ ही दिन पहले दायर की गई। ऐसे में फिल्म को रोकना निर्माताओं, कलाकारों और अन्य जुड़े लोगों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाएगा।

Read More मुंबई में पहले वेव्स शिखर सम्मेलन एक से 4 मई तक, भारत करेगा आयोजन की मेजबानी : वैष्णव

हुसैन उस्तरा की बेटी के मुआवजे मांगने पर कोर्ट ने कहा
कोर्ट ने आगे कहा कि याचिकाकर्ता ने खुद पैसे का दावा किया था, यानी उनका कथित नुकसान आर्थिक रूप से मुआवजा देकर पूरा किया जा सकता है, इसलिए रिलीज पर रोक लगाने का कोई आधार नहीं बनता। फिल्म का प्रतिनिधित्व बार एंड ब्रीफ अटॉर्नीज ने साजिद नाडियाडवाला की ओर से किया, जबकि विशाल भारद्वाज का पक्ष साईकृष्णा एंड एसोसिएट्स ने संभाला।

Read More मुंबई: 16 फरवरी 2025 को अटल बिहारी वाजपेयी शिवडी-न्हावा शेवा अटल सेतु पर भव्य मैराथन का आयोजन

'ओ रोमियो' के बारे में
'ओ' रोमियो' एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रस्तुत कर रहे हैं और प्रोडक्शन नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की तरफ से है। फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के साथ नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्‍ना भाटिया और फरीदा जलाल जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं। विशाल भारद्वाज की यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित है, जिसमें शाहिद ने माफिया डॉन हुसैन उस्तरा का किरदार निभाया है। वहीं, तृप्ति डिमरी सपना के रोल में हैं। ये 13 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज होगी।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : 8 फरवरी को सेंट्रल, हार्बर और वेस्टर्न लाइनों पर मेगा, जंबो ब्लॉक की घोषणा  मुंबई : 8 फरवरी को सेंट्रल, हार्बर और वेस्टर्न लाइनों पर मेगा, जंबो ब्लॉक की घोषणा 
मुंबई : हेलमेट पहनकर करता था लूट, कपड़े भी बदले पर जूतों ने बिगाड़ा काम और पहुंचाया जेल
मुंबई : 16 फरवरी से शुरू होंगी मुंबई महानगरपालिका सभागार की बैठकें, अजित पवार को दी जाएगी श्रद्धांजलि
मुंबई : संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम में पहुंचे सलमान खान,मुंबई में हुआ आरएसएस का शताब्दी समारोह,बॉलीवुड के कई सितारों ने की शिरकत
मुंबई में ओला-उबर और रैपिडो के ड्राइवरों की हड़ताल, एयरपोर्ट और स्टशनों पर कैसा रहा असर?
मुंबई : मरीन ड्राइव पर लड़कियों की तस्वीरें लेते पकड़ा गया शख्स, निडर लड़की ने ऑन-कैमरा सिखाया सबक