ठाणे में 10 साल की बच्ची की रेप के बाद उसका गला काटा, शव को 6वीं मंजिल से नीचे फेंका... आरोपी गिरफ्तार

In Thane, a 10-year-old girl was raped and her throat was slit, her body was thrown down from the 6th floor... the accused has been arrested

ठाणे में 10 साल की बच्ची की रेप के बाद उसका गला काटा, शव को 6वीं मंजिल से नीचे फेंका...  आरोपी गिरफ्तार

ठाणे में 10 साल की बच्ची की रेप के बाद गला काटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी ने शव को 6वीं मंजिल के अपने फ्लैट की बाथरूम की खिड़की से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने 20 साल के आरोपी आसिफ अकबर मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया है। ठाणे पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात को मुंब्रा इलाके के सम्राट नगर इलाके के में हुई। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन चीफ यासीन तड़वी ने बताया कि घटना की जानकारी रात 11.48 बजे मिली थी। जिस इमारत में यह घटना हुई वो 10 मंजिला है।

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे में 10 साल की बच्ची की रेप के बाद गला काटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी ने शव को 6वीं मंजिल के अपने फ्लैट की बाथरूम की खिड़की से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने 20 साल के आरोपी आसिफ अकबर मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया है। ठाणे पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात को मुंब्रा इलाके के सम्राट नगर इलाके के में हुई। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन चीफ यासीन तड़वी ने बताया कि घटना की जानकारी रात 11.48 बजे मिली थी। जिस इमारत में यह घटना हुई वो 10 मंजिला है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी बिहार के बांका जिले के सुल्तानपुर का रहने वाला है। वो खिलौना देने का लालच देकर बच्ची को अपने साथ ले गया था। इसके बाद 6वीं मंजिल पर मौजूद अपने फ्लेट में उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ POCSO, हत्या, सबूत मिटाने और झूठी जानकारी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के फ्लैट की तलाशी ली गई। वहां से सबूत मिले हैं। आरोपी ने बिल्डिंग के पीछे मौजूद नाले में शव फेंका था। आस-पास रहने वाले लोगों ने तेज आवाज सुनी थी। इसके बाद लोगों ने शव देखा था।

Read More मुंबई : चाइनीज बनाने वाली मशीन में फंसी शर्ट और चली गई 22 साल के एक युवक जान !

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत