मुंबई : नीचे मेट्रो ऊपर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन चलने की डेट फिक्स! 13वां स्टील पुल कंपलीट
Mumbai: Bullet train to run above metro station, Mumbai-Ahmedabad bullet train launch date set! 13th steel bridge complete
देश के लोगों को अगले कुछ दिनों में बुलेट में सफर करने का अनुभव मिल सकता है। इस परियोजना को पूरा करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। इस दिशा में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए अहमदाबाद जिले में अंडरग्राउंट मेट्रो सुरंग के ऊपर 100 मीटर लंबा स्टील पुल बनकर तैयार हो गया है। यह गुजरात में पूरा होने वाला 13वां स्टील पुल है, जबकि राज्य में इस परियोजना के लिए 17 पुलों की योजना बनाई गई थी।
मुंबई : देश के लोगों को अगले कुछ दिनों में बुलेट में सफर करने का अनुभव मिल सकता है। इस परियोजना को पूरा करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। इस दिशा में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए अहमदाबाद जिले में अंडरग्राउंट मेट्रो सुरंग के ऊपर 100 मीटर लंबा स्टील पुल बनकर तैयार हो गया है। यह गुजरात में पूरा होने वाला 13वां स्टील पुल है, जबकि राज्य में इस परियोजना के लिए 17 पुलों की योजना बनाई गई थी।
भूमिगत मेट्रो सुरंग के ऊपर से जाएगी मेट्रो
अहमदाबाद जिले में बुलेट ट्रेन का पुल 30 से 50 मीटर की लंबाई वाले स्पैन-बाय-स्पैन ढांचे का उपयोग करके तैयार किया जा रहा है। हालांकि, इस स्थान पर पुल का मार्ग कालूपुर और शाहपुर मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाली भूमिगत मेट्रो सुरंग के ऊपर से गुजरता है।
क्या है पुल की संरचना
बुलेट ट्रेन संरचना का भार मेट्रो सुरंग पर न पड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए नींव को सुरंग से काफी दूर रखा गया था। इसके लिए सुरंग की लंबाई को लगभग 100 मीटर तक बढ़ाना पड़ा। परिणामस्वरूप, इस खंड पर ऊपरी संरचना को एसबीएस वायडक्ट से बदलकर स्टील ट्रस ब्रिज के रूप में डिजाइन किया गया। पुल को स्थल पर अस्थायी खंभों पर जमीन से 16.5 मीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया गया था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद, अस्थायी खंभों को सावधानीपूर्वक हटाया गया और पुल को नीचे उतारकर स्थायी खंभे पर ठीक से स्थापित किया गया।
1098 मीट्रिक टन वजनी पुल
1098 मीट्रिक टन वजनी यह इस्पात पुल पश्चिमी रेलवे की अहमदाबाद-साबरमती मुख्य लाइन के समानांतर स्थित है। इसकी ऊंचाई 14 मीटर और चौड़ाई 15.5 मीटर है। इसका निर्माण महाराष्ट्र के वर्धा स्थित एक कार्यशाला में किया गया था और फिर इसे ट्रेलरों द्वारा निर्माण स्थल तक पहुंचाया गया।
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के स्टेशनों के नाम
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के संचालन के लिए 12 स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 8 स्टेशन वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वड़ोदरा, आणंद, अहमदाबाद और सूरत गुजरात में स्थित होंगा। शेष 4 स्टेशन महाराष्ट्र में हैं, जिन्हें ठाणे, विरार, बोईसर और मुंबई के नाम से जाना जाएगा।
कब शुरू होगी बुलेट ट्रेन
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन महाराष्ट्र और दादरा और नगर हवेली होते हुए अहमदाबाद की ओर जाएगी। साल 2026 तक दक्षिण गुजरात के सूरत और बिलिमोरा के बीच बुलेट ट्रेन का पहला चरण शुरू कर दिया जाएगा। इसके बन जाने से मुंबई से अहमदाबाद की दूरी महज 127 मिनट में कवर होगी। इसके चलने से बड़ी संख्या में रोजाना सफर करने वाले लोगों को राहत मिलेगी।


