Pfizer ने भारत में Corona Vaccine उपलब्ध के लिए वह भारत सरकार के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है

Pfizer ने भारत में Corona Vaccine उपलब्ध के लिए वह भारत सरकार के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है

वैश्विक दवा कंपनी फाइजर (Pfizer) ने गुरुवार को कहा कि देश में फाइजर या बायोएनटेक टीका उपलब्ध कराने के लिए वह भारत सरकार के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने फाइजर या बायोएनटेक टीके के आकस्मिक इस्तेमाल को मंजूरी प्रदान कर दी। ब्रिटेन के दवा नियामक ‘मेडिसिंस एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेग्युलेटरी एजेंसी’ (एमएचआरए) ने कंपनी के टीके को अस्थाई मंजूरी दे दी है। यह टीका ब्रिटेन में अगले हफ्ते से उपलब्ध होगा।

फाइजर के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि अभी हम कई सरकारों के साथ बातचीत की प्रक्रिया में हैं। हम देश में टीका उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार के साथ काम करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। फाइजर ने कहा कि हर किसी के पास टीके तक पहुंचने का अवसर सुनिश्चित है। विशेषकर वह सरकारों के साथ काम कर रही है। बयान में कहा गया है कि महामारी के दौर में फाइजर इस टीके को सिर्फ सरकारी अनुबंधों के माध्यम से उपलब्ध कराएगी

Read More ठाणे : हिस्ट्रीशीटर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा और 3.52 लाख के नकली नोट जब्त

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत