मुंबई के धारावी में एक लिफ्ट दुर्घटना में पांच साल के बच्चे की मौत हो गई

मुंबई के धारावी में एक लिफ्ट दुर्घटना में पांच साल के बच्चे की मौत हो गई

मुंबई के धारावी में शनिवार को एक लिफ्ट दुर्घटना में पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोहम्मद हुजैफा शेख अपने भाई-बहनों के साथ लिफ्ट में मौजूद था। वह लिफ्ट में लगे लकड़ी के दरवाजे और बाहरी ग्रिल के बीच फंस गया और लिफ्ट ऊपरी मंजिल की ओर बढ़ गयी। इस घटना में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

अधिकारी ने बताया कि उसे एक निकटतम अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना धारावी के पालवाडी के कोजी शेल्टर इमारत में दोपहर करीब 12 बजकर 30 मिनट पर हुई।

Read More ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो प्रोजेक्ट के पहले चरण का जोरों पर; जनवरी 2027 तक मेट्रो सेवा आम लोगों के लिए शुरू कर दी जाएगी

Tags: