कांग्रेस वरिष्ठ नेता और अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल का निधन

कांग्रेस वरिष्ठ नेता और अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल का निधन

नई दिल्ली। कांग्रेस वरिष्ठ नेता और अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल का निधन हो गया। वे ​लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वहीं आज सुबह करीब साढ़े 3 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका निधन हो गया। बेटे फैजल पटेल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

फैजल पटेल बेटे ने कहा कि वे बेहद दुख के साथ अपने पिता अहमद पटेल की दुखद और असामयिक मृत्यु की घोषणा कर रहे हैं। 25 तारीख को सुबह 3.30 पर उनके पिता का निधन हो गया। वे लगभग एक महीना पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इलाज के दौरान उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया और वे मल्टी ऑर्गन फेल्यिोर के शिकार हो गए। फैजल पटेल ने कहा कि गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

Read More मुंबई : आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में 15 दुकानें प्रभावित, कोई घायल नहीं

इधर निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि 71 साल के अहमद पटेल तीन बार लोकसभा के सदस्य रहे हैं और 5 बार राज्यसभा के सांसद रहे हैं। पहली बार 1977 में 26 साल की उम्र में भरूच से लोकसभा का चुनाव जीतकर अहमद पटेल संसद पहुंचे थे। हमेशा पर्दे के पीछे से राजनीति करने वाले अहमद पटेल कांग्रेस परिवार के विश्वस्त नेताओं में गिने जाते थे। वे 1993 से राज्यसभा सांसद थे। अगस्त 2018 में उन्हें कांग्रेस पार्टी का कोषाध्याक्ष नियुक्त किया गया था।

Read More मुंबई से बॉलीवुड तक था जलवा; कौन था असली मटका किंग? ओटीटी पर धूम 

Tags: