मुंबई : कूपर हॉस्पिटल में शर्मनाक घटना, नशे में मरीज ने 23 साल की डॉक्टर की छाती पर मारी लात

Mumbai: Shameful incident at Cooper Hospital, Drunk patient slaps 23-year-old doctor on chest

मुंबई : कूपर हॉस्पिटल में शर्मनाक घटना, नशे में मरीज ने 23 साल की डॉक्टर की छाती पर मारी लात

कूपर सरकारी हॉस्पिटल से बुधवार की सुबह शर्मनाक घटना सामने आई है, यह घटना न केवल हॉस्पिटल प्रशासन को चिंता में डाला है, बल्कि एक बार फिर देशभर में डॉक्टर और नर्स की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं. यहां नशे में धुत एक मरीज ने इलाज के दौरान 23 साल की इंटर्न नर्स पर हमला कर दिया. इस हमले से साफ है कि इमरजेंसी और नाइट ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और नर्स कितनी असुरक्षित स्थिति में काम कर रही हैं. 

मुंबई : कूपर सरकारी हॉस्पिटल से बुधवार की सुबह शर्मनाक घटना सामने आई है, यह घटना न केवल हॉस्पिटल प्रशासन को चिंता में डाला है, बल्कि एक बार फिर देशभर में डॉक्टर और नर्स की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं. यहां नशे में धुत एक मरीज ने इलाज के दौरान 23 साल की इंटर्न नर्स पर हमला कर दिया. इस हमले से साफ है कि इमरजेंसी और नाइट ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और नर्स कितनी असुरक्षित स्थिति में काम कर रही हैं. 

 

Read More बांद्रा के आलीशान बंगले पर जालसाजी और संपत्ति हड़पने की कोशिश; 62 वर्षीय एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज

यह घटना बुधवार की सुबह 4 बजे बताई जा रही है, जब 23 साल की इंटर्न डॉक्टर मरीज की जांच कर रही थी. हॉस्पिटल के सूत्रों के मुताबिक एक नौजवान को नशे की हालत में इलाज के लिए कूपर हॉस्पिटल में लाया गया था. इंटर्न ने पहले असहजता जताई और कहा कि मरीज पहले से ही बेहद आक्रामक, असहज और बैचेनी महसूस कर रहा था. मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उसे वाइटल चेक करने के लिए कहा. जैसे ही वह ऐसा कर रही थी, मरीज ने डॉक्टर के सामने ही इंटर्न डॉक्टर की छाती पर दो बार लात मारी. 

Read More मुंबई: 21 किलोग्राम गोल्ड स्मगलिंग; बड़े गोल्ड स्मगलिंग के रैकेट पर पर्दाफाश 

डॉक्टर को आई चोट, इलाज जारी 
वैसे तो महिला डॉक्टर को कोई गंभीर अंदरूनी चोट नहीं आई, लेकिन हमले के बाद उन्हें तेज दर्द, सदमे और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ा. हॉस्पिटल वालों का कहना है कि डॉक्टर को प्राथमिक इलाज दी गई और बाद में आराम करने की सलाह दी गई. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस टाइप की घटनाएं केवल शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को गहरी चोट पहुंचाती हैं.  

Read More मुंबई: साइबरबुलिंग और सेक्सटॉर्शन पीड़ितों के लिए समर्पित हेल्पलाइन 022-6536 6666 का शुभारंभ 

अस्पताल प्रशासन पर उठे सवाल 
इस घटना के बाद सबसे पहले हॉस्पिटल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाया गया, जबकि कुछ वर्कर्स और डॉक्टरों ने यह आरोप लगाया है कि हॉस्पिटल प्रशासन ने पीड़ित डॉक्टर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से रोकने की कोशिश की. अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं. जबकि इसी बीच डीन डॉ. देव शेट्टी ने कहा कि यह मामूली झड़प थी और यह फैसला महिला पर छोड़ दिया गया कि वह पुलिस में शिकायत करना चाहती है या नहीं.

Read More धारावी स्लम के पुनर्विकास; प्रोजेक्ट को रोकने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

मेडिकल स्टाफ में गुस्सा और भय
इस घटना के बाद हॉस्पिटल के इंटर्न डॉक्टरों, रेजिडेंट डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ में गुस्सा और डर दोनों देखने को मिला है, खासकर उन स्टाफ के लिए जो रात की ड्यूटी या इमरजेंसी वार्डों में काम करते हैं. कई डॉक्टरों का ऐसा कहना भी है कि नशे में धुत मरीजों और उनके परिजनों से हिंसा की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन हेफाजती इंतजाम बेहद कमजोर है.