दिल्ली : उपद्रवियों के नाम आए सामने, बलवा-पथराव की लगीं धाराएं, सपा सांसद की भूमिका पर जांच शुरू

Delhi: Names of rioters surface, charges of rioting and stone pelting imposed; investigation begins into the role of SP MP

दिल्ली : उपद्रवियों के नाम आए सामने, बलवा-पथराव की लगीं धाराएं, सपा सांसद की भूमिका पर जांच शुरू

दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित मस्जिद फैज-ए-इलाही पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की कार्रवाई के दौरान हुए बवाल के मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के नाम सामने आए हैं। साथ ही डीसीपी सेंट्रल निधिन वल्सन ने बताया कि पुलिस सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी की भूमिका की जांच कर रही है, इन पर भीड़ को उकसाने का आरोप है। 

दिल्ली : दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित मस्जिद फैज-ए-इलाही पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की कार्रवाई के दौरान हुए बवाल के मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के नाम सामने आए हैं। साथ ही डीसीपी सेंट्रल निधिन वल्सन ने बताया कि पुलिस सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी की भूमिका की जांच कर रही है, इन पर भीड़ को उकसाने का आरोप है। 

 

Read More मुंबई : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, हरियाणा और मुंबई में स्थित 15 परिसरों पर तलाशी अभियान

गिरफ्तार हुए आरोपियों के नाम और पूरा मामला
पुलिस ने अतिक्रमण अभियान के दौरान बवाल करने के मामले में इलाके के रहने वाले काशिफ, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद अरीब, अदनान और समीर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि मंगलवार और बुधवार की मध्य रात में दिल्ली के रामलीला मैदान इलाके में सैयद फैज इलाही मस्जिद और पास के कब्रिस्तान से सटी जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान भीड़ ने हिंसक रूप ले लिया।

Read More मुंबई : इंडिगो की उड़ानें तीसरे दिन भी रद्द, 7 दिसंबर को मुंबई का टिकट 70 हजार के पार, दिल्ली के लिए ग्वालियर से कोई फ्लाइट नहीं

दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारी जब तोड़फोड़ करने पहुंचे, तो स्थानीय लोगों के एक समूह ने पत्थरबाजी की, जिसमें कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

Read More Delhi: अब बैंक लोन से जुड़े झगड़े भी लोक अदालत में सुलझेंगे, LG ने दी हरी झंडी

उपद्रवियों ने पत्थरबाजी कर अशांति फैलाने का किया प्रयास
सेंट्रल रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, एमसीडी ने सात जनवरी को तड़के दिल्ली के रामलीला मैदान के पास तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाया। इस कार्रवाई के दौरान, कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी करके अशांति फैलाने का प्रयास किया। संयमित और न्यूनतम बल प्रयोग से स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लाया गया और बिना किसी तनाव के सामान्य स्थिति बहाल की गई।

Read More मुंबई : महिला से धोखाधड़ी के आरोप में दिल्ली का मशहूर यूट्यूबर गिरफ्तार...

ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, सेंट्रल रेंज, मधुर वर्मा ने कहा कि "तोड़फोड़ के दौरान, कुछ बदमाशों ने पत्थरबाज़ी करके गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश की। स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया गया और कम से कम बल का इस्तेमाल करके सामान्य स्थिति बहाल की गई, यह सुनिश्चित किया गया कि स्थिति बिगड़े नहीं।"