मुंबई : महिला से धोखाधड़ी के आरोप में दिल्ली का मशहूर यूट्यूबर गिरफ्तार...

Mumbai: Delhi's famous YouTuber arrested for cheating a woman...

मुंबई : महिला से धोखाधड़ी के आरोप में दिल्ली का मशहूर यूट्यूबर गिरफ्तार...

पीयूष दिल्ली में यूट्यूब पर सोशल मीडिया पर फ्रैंक वीडियो बनाता है। इसी के चलते सोशल मीडिया पर उसके पांच लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 45 वर्षीय एक महिला ने पीयूष के वीडियो देखने के बाद 4-5 महीने पहले उसके अकाउंट को फॉलो किया था। वीडियो पर कमेंट देखने के बाद पीयूष ने उससे संपर्क किया। समय के साथ दोनों ने एक-दूसरे को अपने मोबाइल नंबर दे दिए। वे अच्छे दोस्त बन गए।

मुंबई : मुंबई पुलिस ने उत्तरी मुंबई में रहने वाली 45 वर्षीय महिला से धोखाधड़ी के आरोप में दिल्ली के एक मशहूर यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम पीयूष कटियाल है और सोशल मीडिया पर उसके पांच लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। आरोपी ने महिला से मेडिकल कारणों से पैसे लिए थे। इसके बाद वह उसे धमकाने लगा। इस मामले में आरोपी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

पीयूष दिल्ली में यूट्यूब पर सोशल मीडिया पर फ्रैंक वीडियो बनाता है। इसी के चलते सोशल मीडिया पर उसके पांच लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 45 वर्षीय एक महिला ने पीयूष के वीडियो देखने के बाद 4-5 महीने पहले उसके अकाउंट को फॉलो किया था। वीडियो पर कमेंट देखने के बाद पीयूष ने उससे संपर्क किया। समय के साथ दोनों ने एक-दूसरे को अपने मोबाइल नंबर दे दिए। वे अच्छे दोस्त बन गए।

Read More मुंबई : चार महिलाओं समेत सात बांग्लादेशी गिरफ्तार

कुछ दिन पहले पीयूष ने अचानक उससे कहा कि उसे मेडिकल कारणों से तुरंत पैसों की जरूरत है। महिला ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसकी मदद की, लेकिन बाद में पीयूष तरह-तरह के बहाने बनाकर महिला से पैसे मांगने लगा। शुरुआत में महिला ने पैसे दे दिए। लेकिन फिर उसने पैसे देने से मना कर दिया। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वह उसके मोबाइल चैटिंग का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

Read More मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान चाकूबाजी मामले में आरोपी शरीफ़ुल इस्लाम शहज़ाद की आर्थर रोड जेल में कराई पहचान परेड